29.3 C
Mumbai
Wednesday, May 13, 2026
होमबॉलीवुडश्रीदेवी से जुड़ी चीजें दस अक्टूबर को होंगी नीलाम

श्रीदेवी से जुड़ी चीजें दस अक्टूबर को होंगी नीलाम

 इंग्लिश विंग्लिश की निर्देशक गौरी शिंदे फिल्म में पहनी  साड़ियों को करेंगी नीलाम

Google News Follow

Related

श्रीदेवी से जुड़ी कुछ को दस अक्टूबर को नीलाम किया जाएगा। यह निर्णय इंग्लिश विंग्लिश की निर्देशक गौरी शिंदे ने लिया है। इस फिल्म के दस साल पूरे होने पर गौरी शिंदे ने इसे अनोखे तरह सेलिब्रेट करने का फैसला लिया है। बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार श्री देवी की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश को दस अक्टूबर को  पूरे दस साल हो जाएंगे।

गौरी शिंदे ने इसलिए श्रीदेवी से जुड़ी चीजों को नीलाम करेंगी। बताया जा रहा है श्री देवी ने इस फिल्म में जो साड़ियां पहनी थी उसे नीलाम किया जाएगा। उन्होंने बातचीत में बताया कि इस ख़ास दिन के लिए  ख़ास बनाने की कोशिश की जाएगी। इस दिन को ख़ास बनाने के लिए उन्होंने  इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी है। इस दौरान फिल्म के बारे में  यहां मौजूद लोगों से फिल्म के बारे में बात भी की जाएगी।

गौरी शिंदे ने बताया कि उन्होंने श्रीदेवी द्वारा इस फिल्म में पहनी गई सदियों को संभाल कर रखी हैं। अब जब इस फिल्म को पूरे दस साल हो रहे हैं तो मैंने यह निर्णय लिया है कि श्रीदेवी से जुडी  चीजों नीलाम किया जाए। उन्होंने बताया कि इस नीलामी में जो रकम मिलेगी उसे गरीब लड़कियों को पढ़ाने वाली एनजीओ को दिया जाएगा।

बता दें अभिनेत्री श्रीदेवी 1997 में फिल्म से ब्रेक लिया था। उसके बाद उन्होंने 2012 में इस फिल्म के जरिये कमबैक किया था। इस फिल्म पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया था। श्रीदेवी ने इस फिल्म एक ऐसी हाउस वाइफ का किरदार निभाया था। जिसे अंग्रेजी नहीं आती थी। इस बात को लेकर उसे उसका परिवार कैसे मजाक उड़ाता है। यही इस फिल्म में दिखाया गया है। बाद में श्रीदेवी का मेकओवर होता है।

ये भी पढ़ें 

अयोध्या में फिल्म ‘आदिपुरुष’ के टीजर लॉन्च की तैयारियां

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,161फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
306,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें