30 C
Mumbai
Tuesday, November 10, 2026
होमबॉलीवुड"ये नया हिंदुस्तान है...घर में घुसेगा भी और मारेगा भी": 'धुरंधर 2'...

“ये नया हिंदुस्तान है…घर में घुसेगा भी और मारेगा भी”: ‘धुरंधर 2’ का धांसू टीजर रिलीज

अब 19 मार्च का इंतजार

Google News Follow

आदित्य धर द्वारा निर्मीत रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ के सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ऑफिशियल टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर का सोशल मीडिया पर धमाल देखने को मिला। पहले पार्ट की जबरदस्त सफलता के बाद यूजर्स इस सीक्वल के लिए उत्साहित नजर आए।  टीजर करीब 1 मिनट 12 सेकंड लंबा है, जिसमें रणवीर सिंह का इंटेंस और खूंखार लुक सामने आया है। वह दो अलग-अलग किरदारों में नजर आ रहे हैं, जिसमें गोलीबारी, मारकाट और हाई-वोल्टेज एक्शन से भरपूर सीन हैं। टीजर की लाइन खास तौर पर चर्चा में है-“ये नया हिंदुस्तान है, घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।”

फिल्म के निर्माता आदित्य धर ने पहले पार्ट की तरह ही इस सीक्वल में भी एक्शन, थ्रिलर और इमोशनल ड्रामा का शानदार मिश्रण किया है। टीजर से साफ झलक मिलती है कि कहानी पहले से ज्यादा इंटेंस होगी, जिसमें रिवेंज का तड़का और खूब एक्शन सीक्वेंस होंगे। मेकर्स ने टीजर के साथ कैप्शन में लिखा है कि यह नया हिंदुस्तान है, जो दुश्मनों को घर में घुसकर भी सबक सिखाएगा।

यह टीजर पहले भाग में खत्म हुई कहानी के आगे की झलक दिखाता है। पहले भाग की कहानी रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) और रणवीर सिंह के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती रहती है। रहमान डकैत की मौत के बाद दूसरे भाग में रणवीर के लिए अगली चुनौतियां और अवसर हैं। टीजर में रणवीर के हमजा के किरदार से पहले जसकीरत सिंह रंगी के किरदार की भी काफी झलकियां हैं, जो एक शानदार ट्रांसफॉर्मेशन पर फोकस करती हैं।

इन चीजों के अलावा टीजर में बहुत कुछ नया नहीं है, लेकिन एक्शन से भरपूर इस टीजर के सीन अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं। पहला पार्ट ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था और इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया। यह फिल्म हाल में ही ओटीटी पर भी रिलीज हुई है और नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है।

धुरंधर के पहले भाग ने इतिहास रच दिया था और बॉक्स ऑफिस पर तमाम रिकॉर्ड तोड़कर सफलता हासिल की थी। बड़े सितारों के साथ आई थी और रिलीज़ के बाद यह सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई, जिसने भारत में ₹1,000 करोड़ से अधिक की घरेलू कमाई पार की, यह अब तक केवल हिन्दी में रिलीज़ फिल्मों में एक ऐतिहासिक आंकड़ा है। फिल्म ने ₹1,200 करोड़ से ऊपर की वैश्विक कमाई भी दर्ज की है, जिससे यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई है। दर्शकों और समीक्षकों ने इसकी कहानी, अभिनय और क्रिएटिव विधा की भी तारीफ़ की थी,जबकि ओटीटी पर रिलीज़ के बाद भी फिल्म की लोकप्रियता कम नहीं हुई है।

अब सीक्वल में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन समेत अन्य कलाकार के नजर आने की जानकारी है। फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में 19 मार्च को थिएटर्स में दस्तक देगी।

टीजर रिलीज के बाद से यूजर्स सोशल मीडिया पर बेहद उत्साहित नजर आए और इसे ‘धुरंधर का धमाका 2.0’ बता रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा है कि रणवीर का लुक और एक्शन शानदार है। वहीं, लोग कहते नजर आए कि अब 19 मार्च का इंतजार है।

यह भी पढ़ें:

मथुरा के सरकारी स्कूल का हेडमास्टर बच्चों से जबरन पढ़वाता था नमाज़, निलंबित

भारत-रूस Su-57 समझौते में आगे बढ़ी गहन तकनीकी वार्ता

सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सअप को लेकर मेटा को दी चेतावनी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें