29 C
Mumbai
Sunday, February 15, 2026
होमबॉलीवुडतुनिषा की मां का आरोप: शीजान तुनिषा पर धर्म बदलने का डालता था...

तुनिषा की मां का आरोप: शीजान तुनिषा पर धर्म बदलने का डालता था दबाव 

शीजान पर कई लड़कियों से संबंध और ड्रग्स लेने का लग चुका है आरोप  

Google News Follow

Related

तुनिषा शर्मा की मां ने शुक्रवार को शीजान खान पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शीजान खान तुनिषा पर धर्म बदलने के लिए दबाव डालता था। इतना ही नहीं उन्होंने आरोप लगाया कि एक बार शीजान ने तुनिषा को थप्पड़ भी मारा था और महंगे गिफ्ट की मांग करता था। बता दें कि इससे पहले तुनिषा की मां ने आरोप लगाया था कि शीजान के कई लड़कियों से संबंध थे और ड्रग्स लेता है। इस दौरान वनिता शर्मा ने शीजान पर आरोपों का बौछार कर दिया।

उकसाने का आरोप: शनिवार को अलीबाबा के सेट पर सीरियल की लीड अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद पुलिस ने तुनिषा के बॉयफ्रेंड और सीरियल के लीड एक्टर शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया था। शीजान पर तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। इसके बाद इस मामले में आये दिन नए खुलासे हो रहे हैं। तुनिषा की मां ने आरोप लगाया है कि शीजान धर्म परिवर्तन के लिए कहता था।

इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव: तुनिषा की मां वनिता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि तुनिषा का शीजान के घर आना जाना था। इस बीच तुनिषा के व्यवहार में काफी बदलाव आया था। वह मुझे मां की जगह अम्मा कहने लगी थी। जबकि शीजान उस पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव डालता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शीजान सेट पर ड्रग्स लेकर आता था। इससे पहले भी इससे पहले भी इस मामले को लव जिहाद से जोड़कर देखा जा रहा था। अब जबकि तुनिषा की मां के इस आरोप से एक्टर की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। एक दिन पहले ही तुनिषा के चाचा ने आरोप लगाया था कि तुनिषा केव्यवहार में कुछ समय से बदलाव हुआ था। तुनिषा ने हिजाब पहना शुरू कर दिया था।

थप्पड़ भी मारा था शीजान: वनिता शर्मा ने इसके अलावा भी कहा कि शीजान ने तुनिषा को एक बार थप्पड़ भी मारा था।  उन्होंने आरोप लगाया कि एक जब तुनिषा ने शीजान का फोन ले लिया था। जिसमें कई लड़कियों नंबर थे और चैट किया था ,जिस पर शीजान ने तुनिषा को थप्पड़ मारा था। साथ ही शीजान तुनिषा से महंगे गिफ्ट की मांग करता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तुनिषा का शीजान केवल इस्तेमाल कर रहा था।

ये भी पढ़ें

तुनिषा सुसाइड केस में नया मोड़: ड्रग्स लेता था शीजान खान  

12 साल पहले ही हीराबा ने PM मोदी के बारे में की थी ये भविष्यवाणी 

पीएम मोदी की मां हीराबेन के निधन पर फिल्मी सितारों ने जताया दुख

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,209फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें