29 C
Mumbai
Tuesday, August 18, 2026
होमराजनीति12 साल पहले ही हीराबा ने PM मोदी के बारे में की थी...

12 साल पहले ही हीराबा ने PM मोदी के बारे में की थी ये भविष्यवाणी 

कहा था उनका बेटा मेरा एक दिन बनेगा प्रधानमंत्री  

Google News Follow

Related

पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबा मोदी का शुक्रवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कर पीएम मोदी राजभवन लौट भी आये। पीएम मोदी का अपनी मां से गहरा लगाव था। लगभग हर ख़ास मौके पर वे अपनी मां से मिलते थे। इन सब से अलग बात यह है कि हीराबा मोदी ने 2002 में ही भविष्यवाणी की थी उनका बेटा प्रधानमंत्री बनेगा। इसके ठीक बारह साल बाद यानी 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने।

गौरतलब है कि उन्होंने 2002 में एक इंटरव्यू  में कहा था कि एक दिन मेरा बेटा जरूर प्रधानमंत्री बनेगा। इतना ही नहीं उन्होंने एक बार और कहा था कि उन्हें एक साधु ने बताया था नरेंद्र मोदी एक असाधारण व्यक्तित्व के धनी हैं। उन्होंने इस संबंध में विस्तार से बताते हुए कहा था कि एक बार उनके घर में एक साधु आये थे। उसी समय उन्होंने नरेंद्र मोदी के बारे कहा था कि वे एक असामान्य आदमी होंगे।इतना ही नहीं साधु ने कहा था कि वे घर बार छोड़कर संन्यासी बन जाएंगे। इसके बाद राजनीति में आने के बाद खूब कीर्ति और नाम कमाएंगे। उनका देश विदेश नाम विख्यात होगा।

बता दें कि हीराबा मोदी के बारे में लोगों को बहुत जानकारियां  उपलब्ध नहीं थी। लेकिन पीएम ने 2022 में एक ब्लॉग लिखकर उनके बारे कई अनजानी बातें बताई थी। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा था कि उन्होंने कभी स्कूल का मुंह नहीं देखा। उन्होंने केवल घर में गरीबी और अभाव के अलावा कुछ नहीं देखा। पीएम मोदी ने यह भी बताया था कि उनकी मां की शादी कम उम्र में ही हो गई थी।

ये भी पढ़ें    

पीएम मोदी की मां हीराबेन पंचतत्व में हुईं विलीन

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत हुए सड़क हादसे का शिकार

श्रीनाथजी मंदीर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हुई सगाई

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,671फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
328,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें