30.2 C
Mumbai
Friday, June 12, 2026
होमबॉलीवुडउल्लू के सीईओ ने अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर...

उल्लू के सीईओ ने अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर कही यह बात

महिला का आरोप ऑफिस के स्टोररूम में हुई छेड़छाड़

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। उल्लू के सीईओ विभू अग्रवाल ने अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप को नकार दिया है। उल्लू की टीम ने एक प्रेस रिलीज जारी कर सीईओ अग्रवाल और कंट्री हेड अंजलि जैन के ऊपर लगे आरोपों नकारते हुए झूठा और बकवास बताया है। शुक्रवार को अग्रवाल पर एक महिला ने आरोप लगाया था कि ऑफिस के स्टोररूम में छेड़छाड़ हुई है। इस मामले में सीईओ विभू अग्रवाल और कंट्री हेड अंजलि जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Maharashtra | Police have registered a case against Vibhu Agrawal, the CEO of film production company Ullu Digital Pvt Ltd for allegedly sexually harassing a woman, under Section 354 of IPC in Mumbai. Anjali Raina, the company’s country head has also been booked: Mumbai Police
ANI,@ANI
उल्लू डिजिटल के सीईओ विभु अग्रवाल ने शुक्रवार को एक महिला द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए छेड़छाड़ और उत्पीड़न के आरोपों से इनकार कर दिया है। उल्लू की टीम द्वारा जारी एक बयान में विभु और उल्लू की कंट्री हेड “अंजलि रैना” के खिलाफ दर्ज शिकायत को “झूठा और बकवास” बताया है।उल्लू की टीम ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा है कि उनकी कंपनी की एक पूर्व कानूनी सलाहकार ने उनकी कंपनी के साथ धोखा किया था, जिसकी रिपोर्ट लखनऊ के साइबर सेल को दी गई थी ,लेकिन केस होने के बाद उन्होंने कंपनी के सीईओ से माफी मांगी थी। वो चाहती थीं कि इस केस को वापस ले लिया जाए लेकिन हमारी टीम इसके लिए नहीं तैयार थी।
जिस वजह से उन्होंने ऐसा कदम उठाया है। इस प्रेस रिलीज में कहा गया है कि ये पूर्व कानूनी सलाहकार महिला पिछले 2 साल से कंपनी को लाखों रुपए का चूना लगा रही है। बता दें कि उल्लू टीवी अश्लील कंटेंट के चक्कर में कई बार चर्चा में आ चुका है। इसके साथ ही एप पर दिखाए जाने वाले कंटेंट भी एडल्ट कंटेंट ही होते हैं। उल्लू डिजिटल ने लॉन्च होने के बाद अश्लील कंटेंट से सभी को हैरान कर दिया था, इस एप में अश्लील कंटेंट की भरमार थी।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,378फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
313,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें