31.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमबॉलीवुडMaharashtra Unlock:7 जून से शुरू होगी फिल्मों की शूटिंग,जानिए नियम

Maharashtra Unlock:7 जून से शुरू होगी फिल्मों की शूटिंग,जानिए नियम

Google News Follow

मुंबई। 7 जून से महाराष्ट्र में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। पहले चरण में आने वाले जिलों में अब सभी दुकानें, होटल, सिनेमाहॉल, परिवहन और यातायात शुरू हो जाएंगे, मुंबई के लिए गाइडलाइंस अलग से जारी की जाएंगी। पहले चरण में 18, दूसरे चरण में 6, तीसरे चरण में 10, चौथे चरण में 2 और पांचवें चरण में रेड जोन में आने वाले स्थान अनलॉक होंगे, थिएटर शुरू हो जाएंगे, सिनेमा की शूटिंग को इजाजत दे दी गई है। सार्वजनिक कार्यक्रम, विवाह सामारोहों को 100 प्रतिशत छूट दी गई है। फिल्मों और अन्य टीवी शो एवं वेब सीरीज की शूटिंग शुरू होने वाली है, पर शूटिंग के लिए काफी सख्त नियमों का पालन करना होगा।

इन नियमों के अनुसार शूटिंग के दौरान सारे कर्मचारियों, तकनीशियनों और कलाकारों को ‘बबल’ में रहना होगा, बबल यानी कि शूटिंग किसी ऐसी जगह पर करनी होगी, जहां आने और जाने के रास्तों पर निर्माता का नियंत्रण हो और शूटिंग में शामिल लोग शूटिंग चलने तक लोकेशन से बाहर न जाएं। शाम पांच बजे के बाद किसी भी तरह का आवागमन यहां बंद होगा। वैसे जिले जिसमें कोरोना संक्रमण की दर पांच फीसदी से भी कम है और अस्पतालों में उपलब्ध ऑक्सीजन बेड्स पर 25 फीसदी से भी कम मरीज हैं, ऐसे जिलों में में सिनेमाहॉल और मॉल सामान्य उपस्थिति के साथ खुल सकेंगे। फिल्म वितरक अब भी इस संशय में हैं कि क्या इसका आशय इन जिलों में सिनेमाघरों के सौ फीसदी क्षमता के साथ खुलने से निकाला जा सकता है. सीएम उद्धव ठाकरे ने ट्विटर हैंडल में एसओपी जारी की है, जिसके मुताबिक सिनेमाघर और मॉल सिर्फ उन्हीं इलाकों में 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलने हैं जो कोरोना संक्रमण के दूसरे लेवल में हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें