29.5 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमबॉलीवुडवैशाली ठक्कर आत्महत्या मामले में आरोपी राहुल नवलानी को न्यायिक हिरासत में...

वैशाली ठक्कर आत्महत्या मामले में आरोपी राहुल नवलानी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

राहुल नवलानी के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं- असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस

Google News Follow

इंदौर में 16 अक्टूबर को अभिनेत्री वैशाली ठक्कर ने आत्महत्या कर ली थी। उनकी बॉडी उन्हीं के घर में पंखे से लटकी हुई मिली। वहीं वैशाली को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपी राहुल नवलानी को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जबकि इसके पहले राहुल नवलानी की 8 दिन की पुलिस की रिमांड खत्म हुई थी। पुलिस का दावा है कि उनके पास राहुल नवलानी के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं कि उन्होंने वैशाली ठक्कर को आत्महत्या के लिए उकसाया है। फिलहाल पुलिस टेक्निकल टीम के माध्यम से राहुल नवलानी द्वारा फोन से डिलीट किए गए सबूत को रिकवर करने का प्रयास कर रही है।

असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस मोतिउर रहमान ने कहा, ‘हमारे पास राहुल नवलानी के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं जिसमें वैशाली का सुसाइड नोट शामिल है। साथ ही उनके परिवार वालों के बयान भी हैं। वहीं वैशाली ठक्कर के परिवार वालों का कहना है कि राहुल नवलानी पहले से शादीशुदा था लेकिन वह वैशाली ठक्कर पर लगातार दबाव डाल रहा था। वैशाली ठक्कर के आत्महत्या के बाद राहुल नवलानी अपनी पत्नी दिशा के साथ फरार हो गया था। हालांकि 19 अक्टूबर को राहुल नवलानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दायर किया जाएगा।

बात यदि वैशाली के करियर की करें तो उन्होंने ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है, ससुराल सिमर का 2 जैसे कई सीरियल्स में काम किया है। वह उज्जैन जिले के महिदपुर शहर की रहने वाली थी और पिछले 3 वर्षों से इंदौर में रह रही थी। उनकी आत्महत्या की खबर से टीवी इंडस्ट्री के लोगों में शोक की लहर फैल गई थी।

ये भी देखें 

टीवी कलाकार वैशाली ठक्कर ने लगाई फांसी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें