25 C
Mumbai
Wednesday, February 18, 2026
होमबॉलीवुडसावरकर की बायोपिक का ऐलान,पोस्टर जारी,महेश मांजरेकर करेंगे निर्देशन 

सावरकर की बायोपिक का ऐलान,पोस्टर जारी,महेश मांजरेकर करेंगे निर्देशन 

Google News Follow

Related

संदीप सिंह लिखते हैं कि ‘वीर सावरकर का सम्मान और आलोचना दोनों बराबर रूप से होती है। आज उन्हें ध्रुवीकरण करने वाली शख्सियत बना दिया गया है।

मुंबई। वीर सावरकर की 138 वीं जयंती पर फिल्म निर्माता संदीप सिंह ने स्वतंत्रता सेनानी और हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर की बायोपिक बनाने का ऐलान की किया है। उन्होंने यह घोषणा 28 मई को वीर सावरकर की जयंती पर किया। फिल्म का नाम ‘स्वातंत्रवीर सावरकर’ रखा गया है। फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर करेंगे।फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है। संदीप सिंह ने पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा- ‘आजादी के इतिहास की पूरी बात अभी जानना बाकी है। मिलिए “स्वातंत्रवीर सावरकर” से बहुत जल्द।‘

संदीप सिंह लिखते हैं कि ‘वीर सावरकर का सम्मान और आलोचना दोनों बराबर रूप से होती है। आज उन्हें ध्रुवीकरण करने वाली शख्सियत बना दिया गया है। लेकिन मुझे लगता है कि ऐसा इसलिए है क्योंकि लोग इस बारे में ज्यादा नहीं जानते। कोई भी इस बात से इनकार नहीं कर सकता कि वह हमारे स्वतंत्रता संग्राम का अहम हिस्सा थे। हमारी कोशिश है उनके जीवन और यात्रा की एक झलक पेश कर सकें। ‘बता दें कि वीर सावरकर को हिन्दू विचारधारा का माना जाता है। सावरकर के बारे में कई बातें भी प्रचलित हैं।  फिल्म अभिनेता महेश मांजरेकर अपनी अदाकारी के लिए मशहूर हैं।  उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन भी किया है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,189फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें