29 C
Mumbai
Sunday, November 29, 2026
होमबॉलीवुडकैटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी का टेलीकास्ट, करोड़ों रूपये में हुई डील ...

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी का टेलीकास्ट, करोड़ों रूपये में हुई डील    

Google News Follow
बॉलीवुड की चर्चित शादी में शुमार कैटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को दोनों एक दूसरे के हो जाएंगे। लेकिन , इससे जुड़ी तस्वीर, वीडियो और जानकारी आपको अमेजन पर ही देखने और सुनने को मिलेंगी। इसका अमेजन प्राइम पर टेलीकास्ट किया जाएगा। अगले साल यानी 2022 में वेडिंग सीरीज भी रिलीज किया जायेगा। शादी से जुड़े सभी फंक्शन राजस्थान में माधो सवाई के सिक्स सेन्सस फोर्ट में शुरू को गए हैं। इस शादी में लगभग 120 लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
रिपोर्ट के अनुसार, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपनी शादी से जुड़े होने वाले सभी समारोह का राइट्स अमेजन प्राइम को 80 करोड़ में बेच दिया है। इससे जुड़े कोई भी तस्वीर और वीडियो केवल अमेजन प्राइम पर ही देखे जा सकते हैं। वहीं, बताया जा रहा है कि इसी वजह से कपल ने मेहमानों से एनडीए साइन करवाया है। जिससे अब उनके शादी से जुड़ी कोई भी तस्वीर और वीडियो अन्य सोशल मीडिया पर वायरल न हो। मेहमानों से अपील की गई है कि वे अपना मोबाइल अपने कमरे में ही रख कर आएं।
रिपोर्ट के अनुसार, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की वेडिंग सीरीज में उनके रोमांस लेकर शादी तक का पूरा ब्योरा होगा। इसमें राजस्थान में चार दिन होने वाले शादी समारोह को भी दिखाया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह सीरीज 2022 में अमेजन प्राइम पर रिलीज की जाएगी।
बता दें कि देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने भी इसी तरह अपनी शादी के सभी अधिकार एक ओटीटी प्लेटफॉर्म को बेच दिए थे। उनकी शादी 2019 में हुई थी। ऐसी व्यवस्था विदेशों में खूब चलन में है।
ये भी पढ़ें 

शादी से पहले कैटरीना कैफ-विक्की कौशल के खिलाफ शिकायत

सुकेश केस: ईडी ने एक्ट्रेस जैकलीन के खिलाफ जारी किया समन

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें