30 C
Mumbai
Tuesday, March 24, 2026
होमबॉलीवुड'शेरशाह' के ट्रेलर पर दर्शकों ने बरसाया प्यार, जानिए कितनी बार देखा...

‘शेरशाह’ के ट्रेलर पर दर्शकों ने बरसाया प्यार, जानिए कितनी बार देखा गया

Google News Follow

Related

मुंबई। शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित शेरशाह के ट्रेलर को दर्शकों  बहुत प्यार मिल रहा है। हालांकि इस फिल्म का अमेज़न प्राइम वीडियो पर 12 अगस्त को 240 देशों और क्षेत्रों में प्रीमियर किया जायेगा ,लेकिन इसके ट्रेलर को यूट्यूब पर 36 मिलियन से अधिक बार इसे देखा जा चुका है। शेरशाह में कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने निभाया है जबकि अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने उनकी प्रेमिका का रोल किया है। इस फिल्म का ट्रेलर कारगिल विजय दिवस पर लॉन्च किया गया।

फिल्म में शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की भूमिका सिद्धार्थ मल्होत्रा निभा रहे हैं। तो वहीं कियारा आडवाणी, डिंपल चीमा की भूमिका निभाते दिखेंगी, जिन्हें बहादुर शहीद विक्रम बत्रा का सपोर्ट पिलर माना जाता है।कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शेरशाह का ट्रेलर लॉन्च किया था। ट्रेलर को अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, निर्देशक विष्णु वर्धन, निर्माता करण जौहर, अपूर्व मेहता और शब्बीर बॉक्सवाला सहित सेना के कई अधिकारी, जो कारगिल विजय दिवस के लिए कारगिल में एकत्र हुए थे, कारगिल युद्ध में हमारे अधिकारियों के अमूल्य बलिदान को याद करने के लिए और उस जीत का जश्न मनाने के लिए जो वे भारत लाए थे, की उपस्थिति में लॉन्च किया गया था।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,985फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें