29.7 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमुंबई-महाराष्ट्र के 25 जिले होंगे अनलॉक

मुंबई-महाराष्ट्र के 25 जिले होंगे अनलॉक

Google News Follow

मुंबई। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने गुरुवार को कहा कि मुंबई सहित राज्य के 25 जिलों में प्रतिबंधों में ढील देने का फैसला किया गया है, जहां कोरोना संक्रमण दर राज्य के औसत से कम है। उन्होंने यह भी कहा कि शनिवार को कुछ प्रतिबंधों के साथ अनलॉक होगा, लेकिन रविवार के दिन पहले की तरह प्रतिबंध जारी रहेंगे। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई कोविड टास्क फोर्स की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए टोपे ने कहा कि सरकार उन लोगों को लोकल ट्रेन में यात्रा की छूट देने पर विचार कर रही है, जो वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं। टोपे ने कहा कि बचे हुए 11 जिलों में और अधिक प्रतिबंध लगाए जाएंगे, जहां कोरोना संक्रमण दर अधिक है। टोपे ने कहा, ”हमने मुंबई सहित उन 25 जिलों में प्रतिबंधों में राहत देने का फैसला किया है।

पुणे, सोलापुर, सांगली, सतारा, कोल्हापुर, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, बीड और अहमदनगर में प्रतिबंध बढ़ाए जा सकते हैं, जहां कोरोना संक्रमण दर अधिक है। उन्होंने कहा, ”यदि जरूरत पड़ी तो स्थानीय प्रशासन कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अधिक सख्त प्रतिबंध लगा सकता है।”राजेश टोपे ने कहा, ”हमने 25 जिलों में प्रतिबंधों में राहत देने का फैसला किया है। दुकान, थिएटर, सिनेमाहॉल, जिम आदि के संचालन में राहत दी जाएगी। शादी समारोह आदि पर प्रतिबंध जारी रहेंगे। एसी हॉल के इस्तेमाल को भी हतोत्साहित किया जाएगा।” टोपे ने आगे कहा, ”शनिवार को चीजें कुछ सीमा के साथ खुलेंगी, रविवार को प्रतिबंध जारी रहेंगे। विस्तृत गाइडलाइंस को अगले 2-3 दिनों में जारी कर दिया जाएगा। होटल और दुकानों को खुलने का समय 8-9 बजे रात तक बढ़ाया जा सकते हैं। लेकिन उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि स्टाफ को टीके के दोनों डोज लगे हों।

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें