29 C
Mumbai
Friday, January 2, 2026
होमबॉलीवुडBirthday: विवेक ओबेरॉय ने परदे पर PM मोदी के तिलिस्म को जीवंत...

Birthday: विवेक ओबेरॉय ने परदे पर PM मोदी के तिलिस्म को जीवंत किया

Google News Follow

Related

मुंबई। विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड में एक से बढ़कर फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। आजकल विवेक ओबेरॉय साउथ फिल्मों में खूब नाम बटोर रहे रहे हैं।हालांकि उन्होंने अपने करियर का आगाज दिग्गज फिल्म निर्माता रामगोपाल वर्मा की फिल्म कम्पनी थी। इसके बाद उन्होंने कई सुपर हिट फिल्में दी है।उन्होंने पीएम मोदी की बायोग्राफी में शानदार अभिनय किया।कहा जाता है कि विवेक ओबेरॉय ने पीएम नरेंद्र मोदी के किरदार को पर्दे पर जीवंत कर दिया। विवेक ओबेरॉय की यह फिल्म कई मायनों सराही जा चुकी है। आज उनका 45 वां जन्मदिन है। आइये जानते है आजकल विवेक ओबेरॉय क्या कर रहे हैं। विवेक विवादों से दूर अपने परिवार के साथ शांत जिंदगी बिता रहे हैं। वह एक्टर के साथ प्रोड्यूसर भी बन गए हैं।

पीएम मोदी की बायोपिक: विवेक ओबेरॉय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक बनाई थी। जिसमें वह पीएम के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म के दौरान उन्हें बीजेपी को सपोर्ट करने को लेकर आलोचना झेलनी पड़ी थी। कई लोगों ने कहा था कि वह पीएम मोदी के किरदार में फिट नहीं बैठते हैं।ये फिल्म काफी विवादों में भी रही थी. 2019 लोकसभा चुनाव से पहले फिल्म की रिलीज को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया था। विपक्षी दलों ने फिल्म रिलीज की डेट को लेकर आपत्ति जताई थी। विवेक ओबेरॉय ने नरेंद्र मोदी के तिलिस्म को परदे पर जीवंत कर दिया है। विवेक ओबेरॉय ने सोशल मीडिया पर एक मीम शेयर किया था।  जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और सलमान खान नजर आए थे। इस मीम की वजह से उन्हें बहुत आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। बाद में विवेक ने ये पोस्ट डिलीट करके माफी मांगी थी।
सलमान खान से लिया था पंगा:  विवेक ओबेरॉय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि सलमान खान उन्हें धमकी दे रहे हैं।  ये तब की बात है जब ऐश्वर्या राय विवेक को डेट कर रही थीं।  उन्होंने ये भी कहा था कि सलमान ने उन्हें 42 बार फोन किया था।  इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद विवेक की इमेज इंडस्ट्री में बदल गई थी।  बाद में सलमान खान पर विवेक का करियर खराब करने के आरोप लगे थे।
सिद्धि विनायक मंदिर में 1 करोड़ का दान: काला हिरण मामले में सलमान खान के जेल जाने के बाद रिपोर्ट आई थी कि विवेक ओबेरॉय ने मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर में 1 करोड़ रुपये दान दिए थे।  ये एक फेक न्यूज थी। मगर इस फेक न्यूज की वजह से विवेक की इमेज एक बार फिर खराब हो गई थी।
और बढ़ी ऐश्वर्या से नजदीकियां: विवेक दिग्गज एक्टर सुरेश ओबरॉय के बेटे हैं। इस फिल्म ने विवेक के करियर को शुरुआती मजबूत आधार दिया। उन्होंने साथिया, मस्ती, युवा, शूटआउट एट लोखंडवाला जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय से अपना अच्छा फैन बेस बना लिया था। उनका जन्म  3 सितंबर 1976 को हैदराबाद में हुआ था। सलमान खान से अलग होने के बाद ऐश्वर्या बहुत दुखी थीं। इसके बाद विवेक ओबेरॉय की ऐश्वर्या से नजदीकियां बढ़ीं। विवेक ने ऐश्वर्या को सहारा दिया। इसके बाद दोनों ने फिल्म ‘क्यों हो गया न’ में साथ-साथ काम किया।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,530फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
285,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें