30 C
Mumbai
Monday, March 2, 2026
होमबॉलीवुडभारत-न्यूजीलैंड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल मैच पर क्या बोल गई पूनम पांडे?

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल मैच पर क्या बोल गई पूनम पांडे?

Google News Follow

Related

नई दिल्ली।एक बार फिर सोशल Media की सनसनी मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच हो रहे आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल मैच के बारे एक बड़ा बयान दिया है। जब उनसे भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट वर्ल्ड कप के बारे में  पूछा गया तो पूनम पांडे ने सवाल करते हुए कहा कि आप क्या चाहते हैं कि ”मैं फिर से स्ट्रिप होने की बात कहूं।” उन्होंने इस पर सोचने की बात कही है। बता दें कि पूनम ने 2011 वर्ल्ड कप के दौरान पूनम पांडे ने भारतीय टीम द्वारा ख़िताब जीतने पर न्यूड होने की बात कही,लेकिन ऐसा नहीं हो सका था। इसके लिए बीसीसीआई की तरफ से इसके लिए परमिशन नहीं मिली थी।

बता दें कि पूनम पांडे अपने पति सैम बॉम्बे के साथ फिल्म और टीवी उद्योग के स्पॉट बॉयज को राशन किट बांटने निकली थीं। इसी दौरान  उनसे यह सवाल किया गया था।  जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि, ‘मुझे इस बारे में(टेस्ट वर्ल्ड कप का फाइनल मैच) कोई जानकारी नहीं है। मैं घर वापस जाऊंगी। मैं विवाद के बारे में जांच करूंगी और अगर पॉसिबल हुआ तो इसके बारे में सोचूंगी।’ यहां पूनम की बात को काटते हुए उनके पति ने अचानक से कहा कि, ‘मैं स्ट्रिप होने के लिए तैयार हूं।’ इस पर पूनम ने कहा कि, ‘तुम स्ट्रिप करना चाहते हो? ऐसा मत करना वरना इंडिया हार जाएगी।’
बता दें कि पूनम ने 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच को लेकर भी विवादित बयान दिया था। उस समय भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका में हुए वर्ल्ड कप में भारत ने फाइनल में जगह बनाई थी और बाद में श्रीलंका को हराकर खिताब पर कब्जा भी जमाया था। पूनम पांडे ने भारतीय क्रिकेट टीम को चीयर करते हुए कहा था कि अगर भारतीय क्रिकेटर्स वर्ल्ड कप लेकर आते हैं तो वे न्यूड होकर दिखाएंगी। हालांकि बाद में ऐसा नहीं हुआ था। इस पर पूनम ने कहा था कि उन्हें बीसीसीआई की तरफ से इसके लिए परमिशन नहीं मिली थी।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,081फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें