29.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमबॉलीवुडजब काका ने डॉक्टर से पूछा, 'मेरा वीजा कब एक्सपायर हो रहा...

जब काका ने डॉक्टर से पूछा, ‘मेरा वीजा कब एक्सपायर हो रहा है?’ जानें फिर क्या हुआ?

Google News Follow

मुंबई। 18 जुलाई 2012 को राजेश खन्ना इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।बॉलीवुड सुपरस्टार राजेश खन्ना की 9वीं पुण्यतिथि पर उनके करीबियों ने याद किया। आज भी लोग उनकी फिल्मों को सराहते हैं। उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना ने भी याद किया। उनके दोस्त भूपेश रासीन का कहना है किराजेश खन्ना को अपनी मौत उन्हें आभास हो गया था।

भूपेश रासीन ने बताया, शुरुआत बुखार से हुई थी जो कि जा ही नहीं रहा था। कुछ टेस्ट्स हुए जिनके बाद पता लगा कि उन्हें कैंसर था। जानते हैं, वह डॉक्टर के पास गए और सीधे पूछा, ‘मेरा वीजा कब एक्सपायर हो रहा है?’ डॉक्टर ने मुझे या किसी और को उनकी बीमारी के बारे में नहीं बताया बल्कि सीधे काकाजी को बता दिया था। इसके बाद वह शॉक में थे, लेकिन उनमें चीजों को बर्दाश्त करने की क्षमता थी।
वह शॉक में थे लेकिन कुछ दिन बाद मुझसे कहा, ठीक है, हो गया, अब आगे क्या? भूपेश ने बताया, हमें पता था कि उनका आखिरी वक्त करीब है, खासतौर पर लास्ट वीक में। अक्षय, डिंपल, ट्विंकल और रिंकी सभी उनके पास थे। बेटियां उनके बगल में थीं। मैं पैरों के पास था। अंजू महेंद्रू भी आशीर्वाद में थीं और वह उनसे मिलने आई थीं। उन्होंने बताया, बीमार होने के बहुत पहले उन्होंने मुझे फोन करके बुलाया था। मैं जा नहीं पाया। अगले दिन वह बोले, जल्दी ही तुम मुझसे मिलने के लिए तड़पोगे लेकिन मैं तुमसे मिल नहीं पाऊंगा। मुझे लगता है कि उन्हें कैंसर होने से पहले ही अपनी मौत का आभास था।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें