29.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमबॉलीवुडअभिनेता अर्जुन रामपाल ने क्यों शेयर की धाकड़ फिल्म की क्रॉप तस्वीर,...

अभिनेता अर्जुन रामपाल ने क्यों शेयर की धाकड़ फिल्म की क्रॉप तस्वीर, जानें ?

Google News Follow

अभिनेता अर्जुन रामपाल ने फिल्म धाकड़ की कुछ तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। तस्वीरों में अर्जुन के साथ ही कंगना रनौत भी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को अर्जुन रामपाल ने क्रॉप कर दी है। अर्जुन रामपाल और कंगना का चेहरा इस तस्वीर में नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने इसकी वजह भी बताई है।

अर्जुन ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘धाकड़ का मेरा शूट खत्म हुआ, एकदम से खाली सा महसूस हो रहा है, ऐसा तब महसूस होता है जब आप कुछ ऐसा काम पूरा करते हैं, जो आपके दिल के बेहद करीब होता है। टीम, क्रू, यादें… सब कुछ बहुत खास है। माफी, क्योंकि कंगना के साथ सेट की तस्वीर को क्रॉप करना पड़ा, क्योंकि दोनों का लुक अभी रिवील नहीं कर सकते। तुम्हारे साथ काम करके बहुत अच्छा लगा।’कैप्शन में अर्जुन रामपाल ने आगे लिखा, ‘अग्नि स्क्रीन पर आग लगा देगी। रजनीश घई आपका एक बार फिर से शुक्रिया।’ इसके साथ ही अर्जुन ने आगे कैप्शन में टीम के अन्य सदस्यों का भी जिक्र किया है। कैप्शन के आखिर में अर्जुन ने लिखा, ‘दोबारा मिलने तक बाकी शूट अच्छे से करिएगा। लव, लक और फिर से धन्यवाद।’  गौरतलब है कि फिल्म में ढेर सारा एक्शन देखने को मिलेगा।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें