29.5 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमबिजनेसकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को मिला दिवाली गिफ्ट, डीए प्रतिशत बढ़ा  

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को मिला दिवाली गिफ्ट, डीए प्रतिशत बढ़ा  

Google News Follow

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता और महंगाई में तीन प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि इससे 68 लाख पेंशनरों और 47 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा। यह आदेश  जुलाई 2021 से प्रभावी माना जाएगा। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने साल 2020 में कोरोना महामारी के कारण केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत लाभों को अस्थायी रूप से रोक दिया था।

केंद्र सरकार ने इससे पहले जुलाई में अपने कर्मचारियों का डीए 11 फीसदी बढ़ाकर कुल 28 फीसदी कर दिया था। इससे पहले 17 फीसदी डीए दिया जा रहा था।केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में साल में दो बार इजाफा होता है। अगर किसी कर्मचारी का मूल वेतन 20 हजार रुपये है तो उसे महंगाई भत्ते के तौर पर अभी 5,600 रुपये मिल रहे हैं। ये रकम मूल वेतन का 28 फीसदी है। डीए में 3 फीसदी का इजाफा होने के बाद कर्मचारी को डीए के तौर पर 6,200 रुपये मिलेंगे।
यानी इसमें 600 रुपये का इजाफा होगा। मूल वेतन बढ़ने से महंगाई भत्ते की कुल रकम में भी बढ़ोतरी हो जाएगी। कैबिनेट ने पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान के क्रियान्वयन को भी मंजूरी दे दी। पीएम नरेंद्र मोदी ने 13 अक्तूबर को ‘प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना’ की शुरुआत की थी। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा था कि प्रधानमंत्री गति शक्ति-राष्ट्रीय मास्टर प्लान 21वीं सदी के भारत की गति को शक्ति देगा। अगली पीढ़ी के इंफ्रास्ट्रक्चर और ‘मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी’ को इस राष्ट्रीय योजना से गति शक्ति मिलेगी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें