30.1 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमबिजनेसलखनऊ के बाद अब मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की कमान अडाणी के हाथों...

लखनऊ के बाद अब मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की कमान अडाणी के हाथों में

Google News Follow

मुंबई/लखनऊ। जीवीके ग्रुप ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की कमान अपने हाथों में ले ली है। समूह ने यह जानकारी दी। अडाणी समूह ने पिछले साल अगस्त में ऐलान किया था कि वह मुंबई हवाईअड्डे में जीवीके समूह की हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगा। इस सौदे के बाद मुंबई के छत्रपित शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे में अडाणी समूह की 74 फीसदी हिस्सेदारी रहेगी। इसमें से 50.5 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण जीवीके समूह से और शेष 23.5 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण अल्पांश भागीदारों एयरपोर्ट्स कंपनी साउथ अफ्रीका और बिडवेस्ट ग्रुप से किया जाएगा। अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी ने ट्वीट कर बताया, ‘‘विश्वस्तरीय मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का प्रबंधन लेकर हम काफी खुश हैं। मुंबई को हम पर गर्व होगा।

अडाणी ग्रुप भविष्य के कारोबार के लिए हवाईअड्डा पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करेगा।’’अडाणी एंटरप्राइेजज की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी ने बयान में कहा कि उसने जीवीके समूह से मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे लि. (मायल) का प्रबंधन नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है। इससे पहले दिन में मायल के बोर्ड की बैठक हुई थी। अडाणी ग्रुप के लखनऊ, जयपुर, गुवाहाटी, अहमदाबाद, तिरुवनंदपुरम, और मंगलुरू एयरपोर्ट्स को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के जरिए चलाने की अनुमति मिली है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें