29.3 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमबिजनेसखुदरा के बाद सरकार को अब थोक महंगाई ने दी राहत, जुलाई...

खुदरा के बाद सरकार को अब थोक महंगाई ने दी राहत, जुलाई में आई कमी 

 जुलाई में थोक महंगाई 13.93 फीसदी थी,जबकि जून में 15.18 प्रतिशत रही 

Google News Follow

लगातार महंगाई पर विपक्ष की आलोचना झेल रही सरकार के लिए अच्छी खबर है। सरकार और रिजर्व बैंक के प्रयास से महंगाई के मोर्चे पर जनता को बड़ी राहत मिली है। खुदरा के बाद अब  थोक महंगाई में गिरावट आई है। सरकारी आंकड़े के अनुसार जुलाई में थोक महंगाई 13.93 फीसदी थी ,जबकि जून में थोक महंगाई 15.18 प्रतिशत रही थी।

 पिछले दिनों संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि महंगाई बढ़ी है यह सरकार स्वीकार करती है, लेकिन उसे रोकने के भी प्रयास किये जा रहे हैं। बहरहाल, जुलाई में थोक महंगाई में कमी सरकार के लिए राहत भरा है। लेकिन, जून से पहले मई में थोक महंगाई उच्च दर पर पहुंच गई थी। जून में 15.18 प्रतिशत  थी तो मई में 15.88 प्रतिशत थी।
गौरतलब है कि 1998 में सबसे पहले थोक महंगाई 15 फीसदी के पार गई थी। दिसंबर 1998 में थोक महंगाई 15 फीसदी से ज्यादा थी। इसके बाद अब 15 प्रतिशत से नीचे आई है। इससे पहले खुदरा महंगाई से भी जनता को राहत मिली थी।
ये भी पढ़ें

अगस्त में सरिया के दामों में बढ़ोत्तरी, मुंबई में प्रति टन 900 रूपये बढ़ा  

रुश्दी पर हमले के बाद नूपुर शर्मा की सुरक्षा बढ़ी, एजेंसियां हुई सतर्क 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें