29.4 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमक्राईमनामाआई-पैक सह-संस्थापक विनेश चंदेल की गिरफ्तारी के बाद प्रतीक जैन के परिजनों...

आई-पैक सह-संस्थापक विनेश चंदेल की गिरफ्तारी के बाद प्रतीक जैन के परिजनों को समन

हवाला जांच में ईडी की कार्रवाई तेज

Google News Follow

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग और कथित हवाला लेनदेन से जुड़े मामले में अपनी जांच तेज करते हुए मंगलवार(14 अप्रैल) को आई-पैक (I-PAC) के सह-संस्थापक प्रतीक जैन की पत्नी बार्बी जैन और उनके भाई पुलकित जैन को पूछताछ के लिए तलब किया है। यह समन उस समय जारी किया गया जब एजेंसी ने कुछ ही घंटे पहले आई-पैक के ही सह-संस्थापक और निदेशक विनेश चंदेल को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह पूरा मामला कथित हवाला ट्रांजैक्शंस से जुड़ा है, जिसकी कड़ियां पश्चिम बंगाल में कथित कोयला घोटाले से जोड़ी जा रही हैं। राज्य में विधानसभा के चुनावी माहौल के बीच इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ईडी ने सोमवार (13 अप्रैल) देर शाम विनेश चंदेल को कोयला घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था।  इसके बाद मंगलवार को प्रतीक जैन के परिवार के सदस्यों को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया, जिससे संकेत मिलता है कि जांच का दायरा और व्यापक हो सकता है।

जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कथित हवाला लेनदेन के जरिए धन का प्रवाह किन-किन माध्यमों से हुआ और इसमें किन लोगों की भूमिका रही। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कई अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा सकती है।

इससे पहले जनवरी में ईडी ने प्रतीक जैन के आवास और कार्यालय पर छापेमारी की थी। उस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया था कि उन्होंने कुछ फाइलें अपने पास ले ली थीं, जिनमें उनकी पार्टी से संबंधित दस्तावेज मौजूद थे। इस घटनाक्रम ने मामले को राजनीतिक रूप भी दे दिया था।

ईडी की ताजा कार्रवाई से यह संकेत मिल रहा है कि एजेंसी इस मामले में वित्तीय लेनदेन की पूरी श्रृंखला को खंगालने में जुटी है। हालांकि, अभी तक प्रतीक जैन की ओर से इस पूरे घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:

हेल्थ टिप्स: गर्मियों में बढ़ जाता है ‘फूड पॉइजनिंग’ का मामला, ऐसे करें बचाव

सैकड़ों लड़कियों का यौन शोषण करने वाला मोहम्मद अयाज गिरफ्तार !

आई-पैक सह-संस्थापक विनेश चंदेल की गिरफ्तारी के बाद प्रतीक जैन के परिजनों को समन

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें