28 C
Mumbai
Sunday, May 3, 2026
होमबिजनेसIPO लाने जा रही एल्कोब्रू डिस्टिलरीज की आय घटकर 1,615 करोड़!

IPO लाने जा रही एल्कोब्रू डिस्टिलरीज की आय घटकर 1,615 करोड़!

IPO से प्राप्त राशि का उपयोग कंपनी व्यवसाय विस्तार, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए करेगी।

Google News Follow

Related

स्पिरिट निर्माता एल्कोब्रू डिस्टिलरीज इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष 25 में परिचालन आय में मामूली गिरावट दर्ज की है, जो वित्त वर्ष 24 के 1,640 करोड़ रुपए से 1.52 प्रतिशत घटकर 1,615 करोड़ रुपए रह गई है। यह जानकारी कंपनी की ओर से भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास दाखिल ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) से मिली है। राजस्व में गिरावट के बावजूद, कंपनी का कर-पश्चात लाभ (पीएटी) वित्त वर्ष 25 में बढ़कर 69.45 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले वर्ष 62.55 करोड़ रुपए था।

एल्कोब्रू ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के माध्यम से धन जुटाने की मंजूरी के लिए बाजार नियामक के पास ड्राफ्ट पेपर्स दाखिल किए हैं। कंपनी की योजना आईपीओ में 258.26 करोड़ रुपए तक के नए शेयर जारी करना और एक प्रमोटर द्वारा 1.8 करोड़ शेयरों का ओएफएस (ऑफर फॉर सेल) शामिल है।

एल्कोब्रू के IPO में 50 प्रतिशत हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी), 15 प्रतिशत हिस्सा गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) और शेष 35 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है।

IPO से प्राप्त राशि का उपयोग कंपनी व्यवसाय विस्तार, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए करेगी। कंपनी व्हिस्की, वोदका और रम सहित मादक पेय पदार्थों के निर्माण, विपणन और बिक्री का कार्य करती है।

इसके ब्रांड पोर्टफोलियो में गोल्फर्स शॉट (प्रीमियम व्हिस्की), व्हाइट एंड ब्लू (ब्लेंडेड व्हिस्की), व्हाइट हिल्स (रेगुलर व्हिस्की) और वन मोर (वोदका) शामिल हैं। एल्कोब्रू सोलन, हिमाचल प्रदेश और डेरा बस्सी, पंजाब में डिस्टिलेशन और बॉटलिंग दोनों सुविधाओं के साथ मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स संचालित करती है।

एक मजबूत वितरण नेटवर्क और कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग सुवाधाओं का लाभ उठाते हुए, कंपनी ने पूरे भारत में अपनी उपस्थिति स्थापित की है और साथ ही चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी विस्तार किया है। कंपनी अपने उत्पादों का युगांडा, केन्या, तंजानिया, मोजाम्बिक, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान और नेपाल सहित 20 से अधिक देशों में निर्यात करती है।मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स को आईपीओ के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें:

जीएसटी कटौती का असर! एलआईसी में पहले दिन आया निवेश!

मुंबई: आर्थर रोड जेल में कैदी अफ्फान सैफुद्दीन खान के हमले में जेल अधिकारी घायल!

मोहम्मद साहब के नाम पर विवाद फैलाना गलत : शाहनवाज हुसैन​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,109फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें