27.8 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमदेश दुनियामोहम्मद साहब के नाम पर विवाद फैलाना गलत : शाहनवाज हुसैन​!

मोहम्मद साहब के नाम पर विवाद फैलाना गलत : शाहनवाज हुसैन​!

​उन्हें पूरी दुनिया के लिए रहमत कहा जाता है, लेकिन कुछ लोग जानबूझकर उनके नाम पर विवाद पैदा कर रहे हैं। हम सभी उनसे प्यार करते हैं।

Google News Follow
उत्तर प्रदेश के कानपुर से शुरू हुआ ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद अब पूरे देश में फैल गया है। इस मुद्दे पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ‘आई लव मोहम्मद’ के नाम पर माहौल खराब करने वालों की निंदा की और कहा कि कुछ लोग जानबूझकर मोहम्मद साहब के नाम पर विवाद पैदा कर रहे हैं।
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने रविवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा, “उत्तर प्रदेश में जो लोग माहौल खराब कर रहे हैं, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। हम सब जानते हैं कि हजरत मोहम्मद से पूरी दुनिया के लोग प्यार करते हैं।
​उन्हें पूरी दुनिया के लिए रहमत कहा जाता है, लेकिन कुछ लोग जानबूझकर उनके नाम पर विवाद पैदा कर रहे हैं। हम सभी उनसे प्यार करते हैं। हमारी अपील है कि इस नाम पर कोई झगड़ा-फसाद नहीं होना चाहिए। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।”

शाहनवाज हुसैन ने आगे कहा, “शांति और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और जो भी धमकी दे रहा है, वह गलत काम कर रहा है। इस तरह की कोई हरकत नहीं होनी चाहिए। मोहम्मद साहब के नाम पर झगड़ा-फसाद करना सही नहीं है।”

शाहनवाज हुसैन ने बिहार की राजनीति पर बात करते हुए कहा, “बिहार की सभी महिला वोटर एनडीए, पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के साथ हैं। महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपए की राशि भेजी गई है और वे इससे काफी खुश हैं। पेंशन की राशि 400 रुपए से बढ़ाकर 1,100 रुपए कर दी गई है। महिलाओं के बीच एनडीए गठबंधन पॉपुलर है और मुझे उम्मीद है कि इस चुनाव में हमारी जीत होगी।”

उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा और कहा, “तेजस्वी यादव सिर्फ भ्रम फैलाने का काम करते हैं। हाल ही में अमित शाह ने बिहार की यात्रा की है, इससे पूरे राज्य में अलग ही उत्साह दिखाई दे रहा है।”
​यह भी पढ़ें-

जीएसटी कटौती का असर! एलआईसी में पहले दिन आया निवेश!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें