27.6 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमन्यूज़ अपडेटराष्ट्र और महाराष्ट्र के साथ पालघर भी ‘वाढवण’ बंदरगाह से चमकेगा!

राष्ट्र और महाराष्ट्र के साथ पालघर भी ‘वाढवण’ बंदरगाह से चमकेगा!

यह बंदरगाह भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान बनाएगा क्योंकि यह मध्य एशिया और रूस को इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर के ज़रिए जोड़ेगा, साथ ही भारत, मिडिल ईस्ट और यूरोप के साथ भी संबंध मजबूत करेगा।

Google News Follow

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की ताकत को बढ़ाने वाले एक महत्त्वाकांक्षी परियोजना के रूप में देखा जा रहा है। पालघर के वाढवण बंदरगाह को लेकर प्रसिद्ध उद्योगपति और पालघर के गौरव प्रशांत कारुळकर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसको लेकर उन्होंने जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष और IRS अधिकारी उन्मेष शरद वाघ से मुलाकात की और विस्तार से परियोजना पर चर्चा की।

बता दें कि गत वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों पालघर जिले में वाढवण बंदरगाह परियोजना की भव्य आधारशिला रखी गई थी। यह बंदरगाह भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान बनाएगा क्योंकि यह मध्य एशिया और रूस को इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर के ज़रिए जोड़ेगा, साथ ही भारत, मिडिल ईस्ट और यूरोप के साथ भी संबंध मजबूत करेगा। इस परियोजना से जवाहरलाल नेहरू पोर्ट का दबाव भी कम होगा। इस बंदरगाह में 76,000 करोड़ रुपये की भारी निवेश की गई है।

वाढवण बंदरगाह और जेएनपीटी की ज़िम्मेदारी अब कुशल अधिकारी और इस प्राधिकरण के अध्यक्ष उन्मेष वाघ के पास है। इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य उन्हीं की देखरेख में हो रहा है। 2001 बैच के IRS अधिकारी वाघ ने अपने करियर की शुरुआत जलगांव में केंद्रीय उत्पाद शुल्क व सीमा शुल्क के सहआयुक्त के रूप में की थी। अब एक मराठी अधिकारी इस महत्त्वपूर्ण परियोजना का नेतृत्व कर रहे हैं, जिससे महाराष्ट्र में उत्सुकता और अपेक्षा दोनों बढ़ी हैं।

यह भी पढ़ें –

इस्लामाबाद ने मांगा युद्धविराम, भारत की कार्रवाई पर बोले टॉम कूपर!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें