28 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमबिजनेसअंबानी अमीर या अडाणी,जानिए

अंबानी अमीर या अडाणी,जानिए

Google News Follow

मुंबई। अडाणी ग्रुप के मालिक गौतम अडाणी एशिया के दूसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन बन गए हैं। पिछले एक साल में उन्होंने हर दिन 1,002 करोड़ रुपए कमाए। इस समय उनकी संपत्ति 5.05 लाख करोड़ रुपए है। एक साल पहले उनकी संपत्ति 1.40 लाख करोड़ रुपए थी। भारत की सबसे अमीर फैमिली में मुकेश अंबानी का परिवार है। उन्होंने पिछले एक साल में हर दिन 163 करोड़ रुपए कमाए हैं। उनकी संपत्ति में 9% की बढ़त हुई है। उनकी संपत्ति इस समय 7.18 लाख करोड़ रुपए है। अंबानी की तुलना में अडाणी ने पिछले एक साल में रोजाना 6 गुना से ज्यादा पैसे कमाए थे।

IIFL वेल्थ हुरून इंडिया की रिच लिस्ट 2021 के मुताबिक, गौतम अडाणी की संपत्ति एक साल में करीब 4 गुना बढ़ी है। 59 साल के अडाणी इसी वजह से फिर एशिया के दूसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन बने हैं। इसी साल मई में वे एशिया में दूसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन बने थे। उनकी कंपनियों में विदेशी निवेशकों की खबर से उनकी कंपनियों के शेयर्स में जून मे भारी गिरावट आई थी। इससे अडाणी की निजी संपत्ति भी घट गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, विनोद अडाणी की संपत्ति 1.31 लाख करोड़ रुपए है। एक साल में उनकी संपत्ति में 21% का इजाफा हुआ है। IT कंपनी HCL टेक के शिव नाडार और उनकी परिवार की संपत्ति एक साल में 67% बढ़ी है। उनकी संपत्ति 2.36 लाख करोड़ रुपए है। उनकी रैंकिंग पिछले साल के ही बराबर है। वे तीसरे नंबर पर हैं। SP हिंदुजा परिवार की संपत्ति 2.30 लाख करोड़ रुपए है।

आर्सलर मित्तल के मालिक लक्ष्मी मित्तल एशियाई अमीरों की लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं। उनकी संपत्ति 1.74 लाख करोड़ रुपए है। उनकी रोजाना की कमाई 312 करोड़ रुपए थी। रिपोर्ट के अनुसार, सीरम इंस्टीट्यूट के साइरस पूनावाला 1.63 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ छठवें नंबर पर हैं। वे 80 साल के हैं। उनकी कमाई रोजाना 190 करोड़ रुपए थी। उनकी संपत्ति में 74% का इजाफा हुआ है। डीमार्ट के राधाकृष्णा दमानी 7वें नंबर पर हैं। उनकी संपत्ति 1.54 लाख करोड़ रुपए है। 9वें नंबर पर बिड़ला समूह के कुमार मंगलम बिड़ला हैं। उनकी संपत्ति 1.22 लाख करोड़ रुपए है। एशिया के टॉप 10 अमीरों में से 3 लोग मुंबई में, दो लोग लंदन में रहते हैं। एक बिजनेसमैन अहमदाबाद में और एक दिल्ली में जबकि एक बिजनेसमैन पुणे में रहते हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें