27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमक्राईमनामामुंबई के फैशन स्ट्रीट में आग से लगभग 20 दुकानें जली, ऊंची...

मुंबई के फैशन स्ट्रीट में आग से लगभग 20 दुकानें जली, ऊंची उठीं लपटें  

   भारी आर्थिक नुकसान होने की संभावना ,जनहानि की कोई खबर नहीं  

Google News Follow
मुंबई के फैशन स्ट्रीट में भीषण आग लगने से लगभग 15 से 20 दुकानें जलकर खाक हो गई। मुंबई का फैशन स्ट्रीट मार्केट रेडीमेड कपड़ों के लिए मशहूर है। यह आग 12 बजे लगी ,जिसके बाद यह अन्य कई दुकानों में फ़ैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की छह गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि आग कैसे लगी अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। वहीं प्राथमिक जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि यह आग शार्ट सर्किट से लगी है।
बताया जा रहा है कि वीक एंड होने की वजह से बाजार में काफी भीड़ थी। जब लोगों को दूकान में आग लगने की खबर मिली तो लोग धसगत में आ गए। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू  पाया। हालांकि इसके बावजूद  लगभग 20  दुकानें जल गई। यहां सौ से ज्यादा दुकानें थी। यह मार्केट मेट्रो सिनेमा के पास है। जहां फैशनेबल कपडे बेचे जाते हैं। यह बाजार फैशनेबल कपड़ों के लिए ही जानी जाती है। आग की लपटें काफी ऊंचाई तक देखी गई। वहीं इलाके के आसपास धुएं का गुब्बार देखने को मिला था।
 बताया जा रहा है कि कपड़ों की दूकान होने की  वजह से यहां तेजी से आग फ़ैल गई।  तेजी से आग फलने पर स्थानीय प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए  लोगों को वहा से हटा दिया।  इसी लिए किसी जन हानि की खबर नहीं हैं। ज्यादा दुकानों को आर्थिक नुकसान  होने की संभावना जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें 

बांद्रा में शिफ्ट होगा बांबे हाईकोर्ट 

राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को नहीं होगा कोई फायदा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें