28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमबिजनेसगुजरात के छोटे से गांव से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज तक का जगमगाता...

गुजरात के छोटे से गांव से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज तक का जगमगाता सफर!

आशिष चौहान पर आधारित पुस्तक ‘स्थितप्रज्ञ’ का भव्य विमोचन

Google News Follow

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ आशिष चौहान के जीवन और उनकी प्रेरणादायी उपलब्धियों पर आधारित मराठी पुस्तक ‘स्थितप्रज्ञ’ का हाल ही में मुंबई के वांद्रे कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित NSE के सभागार में भव्य समारोह में विमोचन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों ने भाग लेकर आशिष चौहान की अद्वितीय यात्रा को सराहा।

कार्यक्रम की शुरुआत एक संगीतमय प्रस्तुति से हुई, जिसे उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने खूब सराहा। यह पुस्तक गुजरात के अहमदाबाद के पास स्थित एक छोटे से गांव से लेकर NSE के सर्वोच्च पद तक पहुंचने की चौहान की यात्रा को बखूबी दर्शाती है।

इस प्रेरणादायक पुस्तक की रचना डॉ. मयूर शाह ने की है। मूल पुस्तक अंग्रेज़ी में लिखी गई थी और उसका मराठी अनुवाद अलका गांधी द्वारा किया गया है। ‘स्थितप्रज्ञ’ पुस्तक में चौहान की भारतीय शेयर बाजार, अर्थव्यवस्था और तकनीकी नवाचारों में की गई अहम भूमिकाओं को भी विस्तार से दर्शाया गया है।

इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी कई प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहीं। दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के मिलिंद कांबले, इस्कॉन के गुरु गौरांग प्रभु, बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त, प्रसिद्ध उद्योगपति प्रशांत कारुलकर, शेयर बाजार के जाने-माने निवेशक विजय केडिया, झी बिजनेस के संपादक अनिल सिंघवी तथा पूर्व क्रिकेटर निलेश कुलकर्णी, धवल कुलकर्णी और अजिंक्य रहाणे जैसी शख्सियतों ने इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी ने आशिष चौहान के जीवन संघर्ष, उपलब्धियों और शेयर बाजार व भारतीय अर्थव्यवस्था में उनके योगदान की सराहना की।

इन सभी ने आशिष चौहान के संघर्षों, दूरदर्शिता और उनके नेतृत्व में NSE की उन्नति की खुलकर सराहना की। कार्यक्रम के दौरान चौहान को उनके अब तक के योगदान के लिए बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें