29.6 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमन्यूज़ अपडेटएयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी से 300 से अधिक उड़ानें...

एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी से 300 से अधिक उड़ानें प्रभावित!

यात्री परेशान

Google News Follow

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (IGIA) पर शुक्रवार(7 नवंबर) सुबह एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में आई तकनीकी खराबी के चलते बड़ी संख्या में उड़ानों में देरी हुई। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, 300 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुईं, जिसके चलते हजारों यात्री घंटों तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे।

सूत्रों के अनुसार, समस्या Automatic Message Switching System (AMSS) में उत्पन्न हुई, जो Auto Track System (ATS) को आवश्यक उड़ान डेटा उपलब्ध कराता है। इस सिस्टम के प्रभावित होने पर, फ्लाइट प्लान तैयार करने की प्रक्रिया स्वचालित के बजाय मैनुअली करनी पड़ी, जिससे काम की गति काफी धीमी हो गई और एयरस्पेस में जाम (Congestion) जैसी स्थिति बन गई।

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, “AMSS सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी के कारण कंट्रोलर्स को उड़ानों के रूट व प्लान डेटा मैनुअली तैयार करना पड़ रहा है। यह प्रक्रिया काफी समय लेने वाली है, इसलिए उड़ानों में देरी हो रही है।” दिल्ली एयरपोर्ट देश का सबसे व्यस्त हवाईअड्डा है, जहां प्रतिदिन 1,500 से अधिक उड़ानें संचालित होती हैं। सुबह 9 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, औसतन 45 से 50 मिनट की देरी दर्ज की गई।

दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों में देरी के कारण यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। कई लोग घंटों तक लंबी कतारों में खड़े रहे, जबकि कुछ यात्रियों को विमान में बैठाकर इंतजार करवाया गया। उड़ानों के समय में बार-बार बदलाव और स्पष्ट जानकारी की कमी ने यात्रियों की परेशानी और बढ़ा दी। इस स्थिति से नाराज़ यात्री सोशल मीडिया पर अपनी शिकायतें दर्ज करवाते दिखाई दिए, जहां उन्होंने एयरलाइंस और एयरपोर्ट प्रबंधन की तैयारी और संचार व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए।

इंडिगो ने X पर पोस्ट किया,“ATC में तकनीकी समस्या के चलते उड़ानों में देरी संभव है। हमारी टीम यात्रियों की सहायता में लगी है।” स्पाइसजेट ने कहा कि सभी उड़ानें “प्रभावित हो सकती हैं” और यात्रियों को सफर से पहले अपने शेड्यूल की पुष्टि करने को कहा। एयर इंडिया ने कहा,“यह स्थिति हमारे नियंत्रण से बाहर है। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। हमारी ग्राउंड स्टाफ टीमें सहायता प्रदान कर रही हैं।”

दिल्ली में उड़ानों के रुकने और देरी का असर लखनऊ, जयपुर, अमृतसर, चंडीगढ़ सहित उत्तर भारत के कई एयरपोर्टों पर भी पड़ा है। दोपहर तक एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने बताया कि ATC संचालन स्थिर है लेकिन सामान्य गति से धीमा है। सिस्टम की मरम्मत जारी है।

यह भी पढ़ें:

सुप्रीम कोर्ट का सख़्त आदेश: स्कूलों–अस्पतालों के आसपास से आवारा कुत्तों को हटाकर शेल्टर में भेजा जाए

कज़ाक़िस्तान अब्राहम समझौते से जुड़ने के संकेत: ट्रंप के ऐलान से मध्य एशिया की कूटनीति में बड़ा बदलाव!

श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की MBBS सूची: हिंदू दान से बना संस्थान, पर हिंदुओं को केवल 8 सीटें !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें