31 C
Mumbai
Thursday, April 16, 2026
होमबिजनेस‘पुष्पा 2’ को पछाड़कर ‘धुरंधर 2’ सुपरहिट! पांच दिनों में ही 800...

‘पुष्पा 2’ को पछाड़कर ‘धुरंधर 2’ सुपरहिट! पांच दिनों में ही 800 करोड़ का आंकड़ा पार

भारत में पांच दिनों की कमाई 519.12 करोड़ रुपये पर

Google News Follow

Related

आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया है। रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग वीकेंड के बाद भी फिल्म ने वीकडेज में अपनी रफ्तार बनाए रखी है और दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है। देश के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भी फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है।

सैकनिल्क के अनुसार, रणवीर सिंग अभिनीत फिल्म ने सोमवार को 65 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म की भारत में पांच दिनों की नेट कमाई 519.12 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जबकि दुनियाभर में यह फिल्म पहले ही 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। खास बात यह है कि किसी हिंदी फिल्म के लिए यह एक बेहद बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है।

‘धुरंधर 2’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का विवरण:

दिन 0 (बुधवार): 43 करोड़ रुपये
गुरुवार: 102.55 करोड़ रुपये
शुक्रवार: 80.72 करोड़ रुपये
शनिवार: 113 करोड़ रुपये
रविवार: 114.85 करोड़ रुपये
सोमवार: 65 करोड़ रुपये
कुल: 519.12 करोड़ रुपये

इसके चलते फिल्म की भारत में कुल ग्रॉस कमाई 619.76 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जबकि दुनियाभर में इसकी कुल कमाई 829.76 करोड़ रुपये हो चुकी है। दिलचस्प बात यह है कि जहां ‘पुष्पा 2: द रूल’ अभी भी पूरे भारत में कुल कमाई के मामले में आगे है, वहीं ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने हिंदी वर्जन में पहले हफ्ते की कमाई के मामले में उसे पीछे छोड़ दिया है।

पहले सप्ताह में हिंदी की टॉप 5 फिल्में:

धुरंधर: द रिवेंज: 430 करोड़ रुपये (चार दिनों में)
पुष्पा 2: द रूल: 425.10 करोड़ रुपये
पठान: 351 करोड़ रुपये
जवान: 346.98 करोड़ रुपये
स्त्री 2: 291.65 करोड़ रुपये

बता दें की, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रणवीर सिंह ने एक भारतीय जासूस की भूमिका निभाई है, जो पाकिस्तान के आपराधिक और आतंकवादी नेटवर्क में घुसपैठ कर पाकिस्तान को नाको चने चबवाता है। फिल्म में आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, दानिश पंडोर, सारा अर्जुन और गौरव गेरा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। इस फिल्म का लेखन, निर्देशन और निर्माण आदित्य धर ने किया है।

यह भी पढ़ें:

पश्चिम बंगाल में 31 मार्च तक केंद्रीय बलों की 300 अतिरिक्त कंपनियां पहुंचेंगी!

पित्त दोष के असंतुलन से सफेद बालों की परेशानी, जानें कारण से लेकर उपाय!

ट्रंप ने अपने ही साथी के मत्थे मढ़ दिया ईरान युद्ध का इल्जाम !

कोलंबिया में विमान हादसा: टेकऑफ के तुरंत बाद C-130 क्रैश

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,189फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें