34 C
Mumbai
Thursday, March 26, 2026
होमबिजनेसअब राहुल क्या कहेंगे? भारत को एक अडानी-अंबानी नहीं, 20 हजार चाहिए 

अब राहुल क्या कहेंगे? भारत को एक अडानी-अंबानी नहीं, 20 हजार चाहिए 

नीति आयोग पूर्व सीईओ ने कहा भारत की ग्रोथ के लिए निजी सेक्टर को विस्तार करना होगा  

Google News Follow

Related

एक ओर जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत के उद्योगपतियों को लेकर रोज मोदी सरकार पर हमला करते हैं। वहीं, नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने उद्योगपतियों को लेकर बड़ी बात कही है। अब इस पर राहुल गांधी का क्या बयान आता है। यह देखना और सुनना बड़ा दिलचस्प होगा। जी 20 की एक बैठक में नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने कहा कि हमे देश एक अंबानी या एक अडानी नहीं बल्कि 10 हजार अंबानी और 20 हजार अडानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि बिना समृद्धि के  भारत आगे नहीं बढ़ सकता है।  अगले चार दशक तक भारत को 9 से दस फीसदी गति के साथ प्रगति करने की जरुरत है। उन्होंने यह भी कहा कि देश में निजी सेक्टर के सहयोग के बिना तरक्की नहीं कर सकता है। भारत चाहता है कि  निजी सेक्टर  विकास करें और समृद्धि हासिल करे।  इसके लिए हमें एक अंबानी,एक अडानी नहीं, दस हजार अंबानी और 20 हजार अडानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जी 20 देशों का संगठन नहीं, यह कारोबारियों का संगठन भी कहा जा सकता है। अमिताभ कांत ने कहा कि निजी सेक्टर के  विकास के बिना देश का ग्रोथ नहीं हो सकता है।उन्होंने कहा कि हमें अवसरों का लाभ  लेना होगा। सभी को अपने अपने सेक्टर का विस्तार करना होगा। भारत की चुनौतियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह ऐसा अवसर है  जो दोबारा हासिल नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि अगर भारत को 9 से दस फीसदी ग्रोथ हासिल करना है तो उसे हर साल 30 से 40 फीसदी की दर  ग्रोथ हासिल करनी होगी। लेकिन यह भारत के लिए आसान नहीं एक चुनौती है। उन्होंने कहा कि तमाम वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत जी 20 की अध्यक्षता कर रहा है। हमारा एक एक्शन भविष्य में अवसर उपलब्ध करा सकता है।
ये भी पढ़ें  

गुवाहाटी में मिले ​7 करोड़ के विदेशी सिगरेट​​, जांच जारी

संजय राउत ​के रिहा पर रोहित पवार ​का​​ ​ट्वीट​ !​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,974फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें