29.5 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमबिजनेसगौतम अडानी के समर्थन में उतरे पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग।

गौतम अडानी के समर्थन में उतरे पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग।

गोरों से इंडिया की तरक्की बर्दाश्त नहीं होती- वीरेंद्र सहवाग

Google News Follow

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इस समय सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट्स के कारण चर्चा में हैं। सहवाग ने आज अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया, जिसके बाद फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। सहवाग अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और अपनी बेबाकी के लिए भी जाने जाते हैं। जबकि अपने कई ट्वीट्स की वजह से वह कई बार ट्रोल हो चुके हैं। शेयर बाजार में भारतीय कंपनी की गिरती स्थिति को देखकर वीरू ने एक ट्वीट किया, जिसके बाद प्रशंसकों ने उन्हें शेयर में अपना सारा पैसा लगाकर शेयर को बचाने की सलाह दी। हालांकि सहवाग ने अपने ट्वीट में किसी कंपनी का नाम नहीं लिया।

उद्योगपति गौतम अडानी पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने भारतीय शेयर बाजार को तगड़ा झटका दिया है। इस खुलासे के बाद गौतम अडानी की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई है और इसका असर बाजार पर पड़ा है। इस बीच, गौतम अडानी को टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का समर्थन मिला है। हालांकि पूर्व ओपनर ने नाम नहीं बताए, लेकिन उनके ट्विटर अकाउंट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अडानी की बात कर रहे थे।

वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया, ‘भारत की तरक्की गोरों से बर्दाश्त नहीं होती। भारतीय बाजार को निशाना बनाना एक सोची समझी चाल लगती है। आप कितनी भी कोशिश कर लें, भारत पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होगा।” लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) में अडानी ग्रुप की गुजरात जाइंट्स टीम के कप्तान का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीरेंद्र सहवाग बेहद निडर होकर बल्लेबाजी करते थे। टेस्ट क्रिकेट हो या वनडे क्रिकेट, उन्होंने गेंदबाजों को नहीं बख्शा। ठीक वैसा ही अंदाज उनका सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। लोग उनके ट्वीट्स को खूब पसंद करते हैं।

ये भी देखें 

महिला टी-20 विश्व कप​ मैच: ट्रॉफी के साथ​ खिलाड़ियों का खास अंदाज!​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें