29.3 C
Mumbai
Thursday, November 5, 2026
होमन्यूज़ अपडेटभारत-अफगानिस्तान के बीच फार्मा सेक्टर में 100 मिलियन डॉलर का समझौता

भारत-अफगानिस्तान के बीच फार्मा सेक्टर में 100 मिलियन डॉलर का समझौता

Google News Follow

अफगानिस्तान और भारत ने दवा उद्योग में 100 मिलियन डॉलर का बड़ा समझौता (MoU) किया है, जिसे पाकिस्तान के लिए एक बड़े रणनीतिक झटके के रूप में देखा जा रहा है। यह समझौता दुबई स्थित अफगान दूतावास में आयोजित समारोह के दौरान रऊफी ग्लोबल ग्रुप और ज़ायडस लाइफसाइंसेज़ लिमिटेड (Zydus) के बीच हुआ।

समझौते के तहत भारत अफगानिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार नियमित और सतत दवा आपूर्ति करेगा। इसके बाद ज़ायडस अफगानिस्तान में अपना प्रतिनिधि कार्यालय खोलेगा और स्थानीय स्तर पर दवाओं के उत्पादन की दिशा में काम शुरू करेगा। साथ ही, अफगानिस्तान में मौजूद दवा निर्माण इकाइयों की तकनीकी क्षमता, गुणवत्ता नियंत्रण और संगठनात्मक प्रबंधन को मजबूत किया जाएगा।

यह साझेदारी अफगानिस्तान के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करेगी और वहां घटिया गुणवत्ता वाली आयातित दवाओं पर निर्भरता कम होगी। वर्षों से युद्धग्रस्त अफगानिस्तान उच्च गुणवत्ता वाली दवाओं की स्थिर आपूर्ति के लिए संघर्ष कर रहा था। भारत के इस कदम से वहां की फार्मा इंडस्ट्री को नया जीवन मिलने की उम्मीद है।

यह विकास ऐसे समय हुआ है जब अफगान तालिबान ने पाकिस्तान के साथ कई व्यापारिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया है। आने वाले तीन महीनों में पाकिस्तान से दवा आपूर्ति और अन्य फार्मा व्यापार लगभग पूरी तरह बंद हो जाएगा। ऐसे में भारत-अफगानिस्तान के बीच यह 100 मिलियन डॉलर की नई साझेदारी पाकिस्तान के लिए आर्थिक और रणनीतिक दोनों स्तरों पर बड़ा झटका है।

भारत पहले से ही वैश्विक फार्मा बाजार में एक भरोसेमंद नाम है। अफगानिस्तान के साथ इस MoU से न केवल भारत की फार्मा पहुंच बढ़ेगी, बल्कि अफगानिस्तान में रोजगार और तकनीकी कौशल भी बढ़ेगा। यह लंबी अवधि में दोनों देशों के बीच आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को और मजबूत कर सकता है। भारत की इस नई साझेदारी ने क्षेत्रीय समीकरणों में बड़ा बदलाव ला दिया है, जिसमें पाकिस्तान स्पष्ट रूप से नुकसान की स्थिति में दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें:

प्रधानमंत्री मोदी ने गोवा में भगवान श्रीराम की 77 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया

भारत-US ट्रेड डील साल के आखिर तक मुमकिन

योगेंद्र यादव के नाम ‘सलीम’ पर फिर उठी चर्चा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें