29.6 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमबिजनेसअमेरिका को डाक सेवा पर रोक: ट्रंप प्रशासन के शुल्क फैसले के...

अमेरिका को डाक सेवा पर रोक: ट्रंप प्रशासन के शुल्क फैसले के बाद भारत का बड़ा कदम!

Google News Follow

अंतरराष्ट्रीय व्यापार तनाव के बीच भारत ने अमेरिका के लिए डाक सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित करने की घोषणा की है। डाक विभाग ने शनिवार (23 अगस्त) को कहा कि 25 अगस्त 2025 से अमेरिका को सभी प्रकार की डाक बुकिंग बंद कर दी जाएगी, सिवाय पत्रों/दस्तावेज़ों और 100 डॉलर तक मूल्य वाले उपहारों के।

यह निर्णय अमेरिका के नए कस्टम नियमों के चलते लिया गया है। अमेरिकी प्रशासन ने 30 जुलाई को एग्जीक्यूटिव ऑर्डर नंबर 14324 जारी किया था, जिसके तहत 800 डॉलर तक के सामान पर मिलने वाली ड्यूटी-फ्री छूट (de minimis exemption) खत्म कर दी गई है। अब अमेरिका भेजे जाने वाले हर पार्सल पर कस्टम ड्यूटी लगाई जाएगी।

अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ा हुआ है, जिसके चलते यह कदम उठाया गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था। इसके साथ ही, रूस से तेल खरीदने पर भारत को 25 प्रतिशत अतिरिक्त पेनल्टी भी चुकानी होगी। यानी कुल टैरिफ बोझ 50 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

डाक विभाग के मुताबिक, अमेरिकी कस्टम और बॉर्डर प्रोटेक्शन (CBP) ने 15 अगस्त को गाइडलाइंस जारी की थीं, लेकिन अब तक कई प्रक्रियाएं, जैसे क्वालिफाइड पार्टीज़ की नियुक्ति और शुल्क वसूली की व्यवस्था स्पष्ट नहीं की गई हैं। इसी वजह से अमेरिका जाने वाली एयरलाइंस ने भारत को सूचित किया है कि वे 25 अगस्त के बाद किसी भी डाक पार्सल को स्वीकार नहीं कर पाएंगी।

डाक विभाग ने कहा है कि जिन ग्राहकों ने पहले से ऐसे पार्सल बुक किए हैं जिन्हें डिलीवर नहीं किया जा सकेगा, वे डाक शुल्क की रिफंड मांग सकते हैं। विभाग ने यह भी कहा कि स्थिति पर करीबी नज़र रखी जा रही है और सभी हितधारकों के साथ मिलकर जल्द से जल्द सेवाओं को सामान्य करने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाला: राबड़ी देवी पर आरोप तय करने की बहस टली !

ED का छापा: कांग्रेस विधायक के घर से निकली 12 करोड़ नकद और 6 करोड़ की ज्वैलरी!

गुजरात से गाज़ा के नाम पर ठगी करने वाले सीरियाई गिरोह का पर्दाफाश!

“मेरी हत्या हुई तो जिम्मेदार अखिलेश यादव होंगे।”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें