28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमबिजनेसइंडिगो अव्यस्था से प्रभावित यात्रियों को ₹10,000 तक के ट्रैवल वाउचर देने...

इंडिगो अव्यस्था से प्रभावित यात्रियों को ₹10,000 तक के ट्रैवल वाउचर देने की घोषणा

DGCA ने CEO को किया तलब

Google News Follow

देश की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन IndiGo ने गुरुवार(11 दिसंबर) को घोषणा की कि वह 3, 4 और 5 दिसंबर को उड़ान रद्दीकरण और भारी देरी के कारण गंभीर रूप से प्रभावित हुए यात्रियों को ₹10,000 तक के ट्रैवल वाउचर देगी। यह कदम ऐसे समय में आया है जब एयरलाइन लगातार दसवें दिन भी परिचालन संकट से जूझ रही है और गुरुवार को 100 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं।

एयरलाइन ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि कई यात्रियों को हवाईअड्डों पर घंटों इंतजार करना पड़ा और उनमें से कई “बुरी तरह प्रभावित” श्रेणी में आते हैं। बयान में कहा गया, “इंडिगो को यह बताते हुए दुख हो रहा है कि 3/4/5 दिसंबर को यात्रा करने वाले हमारे कुछ ग्राहक कई घंटों तक फंसे रहे… हम ऐसे बुरी तरह प्रभावित ग्राहकों को 10,000 रुपये के ट्रैवल वाउचर देंगे। इन ट्रैवल वाउचर का इस्तेमाल अगले 12 महीनों में इंडिगो की किसी भी भविष्य की यात्रा के लिए किया जा सकता है।”

IndiGo ने स्पष्ट किया कि यह मुआवजा सरकारी दिशानिर्देशों के अतिरिक्त दिया जा रहा है। नियमों के अनुसार, जिन यात्रियों की उड़ानें प्रस्थान से 24 घंटे पहले रद्द होती हैं, उन्हें ₹5,000 से ₹10,000 तक का मुआवजा मिलता है, जो फ्लाइट के ब्लॉक टाइम पर निर्भर करता है।

इंडिगो के परिचालन संकट के 10 दिन पूरे होने के साथ ही हालात गंभीर होते दिखाई दिए हैं। गुरुवार को फिर से 100 से अधिक उड़ानें रद्द होने के बाद DGCA ने इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स को तलब किया है।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने उनसे विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, जिसमें परिचालन बाधाओं का कारण, उपलब्ध डेटा, स्थिति को सामान्य करने के लिए उठाए गए कदम शामिल होंगे। DGCA ने यह भी संकेत दिया कि एयरलाइन को यात्रियों की असुविधा कम करने के लिए और ठोस कदम उठाने होंगे।

3–5 दिसंबर को गंभीर रूप से प्रभावित यात्रियों को, ₹10,000 तक का ट्रैवल वाउचर (12 महीनों तक मान्य), सरकारी नियमानुसार ₹5,000–₹10,000 तक का अतिरिक्त मुआवजा। यह राहत ऐसे समय में दी जा रही है जब हवाई यात्रियों में इंडिगो की लगातार कैंसिलेशन को लेकर बढ़ती नाराज़गी देखी जा रही है। इंडिगो ने कहा है कि स्थिति जल्द सामान्य करने के लिए उसकी टीमें लगातार काम कर रही हैं।

यह भी पढ़ें:

जापान में मेगाक्वेक चेतावनी से भारत में डर: ग्रेट हिमालयन अर्थक्वेक की चर्चा

गृहमंत्री अमित शाह और सरसंघचालक मोहन भागवत का आज से अंदमान दौरा

“अमेरिका खुद भारत को दूर धकेल रहा है” मोदी–पुतिन कार सेल्फी अमेरिकी संसद में चर्चा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें