28 C
Mumbai
Friday, February 13, 2026
होमक्राईमनामाहीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल के आवास पर IT की छापेमारी...

हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल के आवास पर IT की छापेमारी   

Google News Follow

Related

हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल के गुरुग्राम ऑफिस और आवास पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है। यह कार्रवाई बुधवार सुबह शुरू हुई। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी। समाचार एजेंसी एएनआई ने हवाले से बताया जा रहा है कि कुछ कंपनी के शीर्ष अधिकारियों के परिसरों में साथ में कार्रवाई चल रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग को शक है कि हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन ने अपने खातों में कुछ फर्जी खर्च शामिल किये हैं, जिसके बाद आयकर विभाग ने यह कार्रवाई शुरू की। कहा जा रहा है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। वहीं, आयकर विभाग को जो संदेहास्पद खर्च मिले हैं उनमें इन हाउस कंपनियां भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी के कुछ उच्च अधिकारियों के आवासों पर भी आयकर विभाग ने छापेमारी की। हालांकि इस संबंध में दोनों ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

वहीं, आयकर विभाग की छापेमारी के बाद हीरो मोटोकॉर्प के शेयर गिर गए। जानकारी के अनुसार, शेयर दो फीसदी आसपास लड़के हैं। बता दें कि हीरो मोटोकॉर्प  के देश विदेश में मैन्युफैक्चरिंग आठ प्लांट जिसमें से छह भारत में हैं जबकि एक बंग्लादेश और एक कोलंबिया में स्थित है। कंपनी लगभग 40 देशों में बिजनेस करती है।

ये भी पढ़ें                           

हैदराबाद के गोदाम में लगी आग, बिहार के 11 प्रवासी मजदूर जिंदा जले 

CM उद्धव ठाकरे के साले पर ED की कार्रवाई, 11 फ़्लैट किए सीज

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,221फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें