28.3 C
Mumbai
Monday, July 20, 2026
होमक्राईमनामाआंध्र प्रदेश: 6-वर्षीय मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, 60 वर्षीय मौलाना ...

आंध्र प्रदेश: 6-वर्षीय मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, 60 वर्षीय मौलाना की भीड़ ने की पिटाई

YSRCP से जुड़े मौलाना ख्वाजा हुसैन को सिर मुंडवाकर घुमाया

Google News Follow

Related

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले से एक बेहद शर्मनाक और तनावपूर्ण घटना सामने आई है। यहाँ विपक्षी पार्टी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के सदस्य बताए जा रहे 60 वर्षीय मौलाना ख्वाजा हुसैन पर एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप लगा है। रिपोर्ट्स के अनुसार मौलाना को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और कानून के हवाले करने से पहले उसे सड़क पर पिटाई की।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना अनंतपुर जिले के रुद्रमपेटा क्षेत्र में घटित हुई। आरोप है कि मौलाना ख्वाजा हुसैन ने 6 वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। जैसे ही इस घटना की भनक स्थानीय लोगों और परिजनों को लगी, उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया।

बच्ची के साथ हुई इस घिनौनी हरकत से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उग्र भीड़ ने आरोपी मौलाना की जमकर पिटाई की। आक्रोश इस कदर था कि लोगों ने आरोपी का सिर और दाढ़ी मुंडा दी, उसके कपड़े उतार दिए और चेहरे पर कालिख पोतकर उसे गलियों में घुमाया। इसके बाद, पीड़ित परिवार और स्थानीय निवासी आरोपी को घसीटते हुए ‘फोर्थ टाउन’ पुलिस स्टेशन ले गए और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपी ख्वाजा हुसैन के YSRCP से जुड़े होने के कारण इलाके में स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है। स्थानीय लोगों और प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि पुलिस राजनीतिक दबाव में अपराधी को बचाने की कोशिश कर रही है। थाने के बाहर लोगों ने जमकर नारेबाजी की और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने आरोपी ख्वाजा हुसैन को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। इलाके में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस अब इस मामले में पीड़िता के बयान दर्ज करने और मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी कर रही है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि कानून अपना काम करेगा और अपराधी को उसके किए की सजा मिलेगी।

यह भी पढ़ें:

राफेल जेट को स्वदेशी टच,​ एफडीआर एनालिसिस सॉफ्टवेयर विकसित ​की​ तैयारी में भारतीय वायुसेना​!

भारत में सोने निवेश हिस्सेदारी 42 प्रतिशत, ईटीएफ सिक्कों मांग बढ़ी!

मीरा-रोड में पहलगाम की तरह दो सुरक्षा गार्ड्स पर आतंकी हमला; धर्म पूछकर चाकू घोंपा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,021फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
321,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें