28 C
Mumbai
Thursday, April 9, 2026
होमन्यूज़ अपडेटभारत में LPG सप्लाई लौटी पटरी पर: 70% तक बहाल

भारत में LPG सप्लाई लौटी पटरी पर: 70% तक बहाल

सरकार ने कहा—घबराने की जरूरत नहीं

Google News Follow

Related

ईरान बनाम अमेरिका में भीषण युद्ध के बावजूद देश में LPG आपूर्ति धीरे-धीरे सामान्य होती दिख रही है। सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) ने सोमवार(6 अप्रैल) को बताया कि कमर्शियल LPG की सप्लाई अब संकट से पहले के स्तर के करीब 70 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। कंपनी ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों के बावजूद वह देशभर में घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को निर्बाध ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रही है।

इस बीच पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, ऑनलाइन LPG बुकिंग में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है और यह आंकड़ा 95 प्रतिशत तक पहुंच गया है। 4 अप्रैल को ही देशभर में 51 लाख से अधिक घरेलू गैस सिलेंडर डिलीवर किए गए, जो सप्लाई सिस्टम के तेजी से सामान्य होने का संकेत है।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि देशभर के गैस एजेंसी नेटवर्क में कहीं भी स्टॉक खत्म होने की स्थिति नहीं है। सप्लाई को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) आधारित डिलीवरी का उपयोग बढ़ाकर 90 प्रतिशत कर दिया गया है, जो फरवरी में केवल 53 प्रतिशत था।

उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए डिजिटल माध्यमों का ही उपयोग करें और अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों पर जाने से बचें। इस दौरान छोटे सिलेंडरों की मांग भी बढ़ी है। 5 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडरों की बिक्री में उछाल आया है और 23 मार्च के बाद से अब तक करीब 6.6 लाख सिलेंडर बेचे जा चुके हैं।

सरकार के मुताबिक, देश की सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। पेट्रोल और डीजल की सप्लाई भी पूरी तरह स्थिर बनी हुई है।

अधिकारियों ने कहा कि देश में किसी भी प्रकार की ईंधन कमी नहीं है और लोगों को घबराकर अनावश्यक बुकिंग या स्टॉक करने से बचना चाहिए। IOCL ने भी भरोसा दिलाया कि अस्पतालों, फार्मा और शैक्षणिक संस्थानों जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर सप्लाई दी जा रही है। कुल मिलाकर, मौजूदा वैश्विक संकट के बावजूद भारत का ऊर्जा तंत्र स्थिर बना हुआ है और हालात धीरे-धीरे सामान्य की ओर बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा: ईरानी प्रदर्शनकारियों को भेजा हथियारों का जखीरा कुर्दिश सेना ने ही रख लिए

“धुरंधर फिल्म में लियारी में धमाके हुए, लेकिन धुआं बांद्रा-जुहू के बीच उठ रहा है”

“अगर मंगलवार की समयसीमा चूकी तो सब कुछ तबाह कर देंगे!”

आतंकी संगठन ISIS से जुड़े दो संदिग्ध ठाणे और कुर्ला से गिरफ्तार

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,234फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
302,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें