33 C
Mumbai
Monday, May 25, 2026
होमक्राईमनामाआतंकी संगठन ISIS से जुड़े दो संदिग्ध ठाणे और कुर्ला से गिरफ्तार

आतंकी संगठन ISIS से जुड़े दो संदिग्ध ठाणे और कुर्ला से गिरफ्तार

मुंबई-ठाणे में एटीएस की बड़ी कार्रवाई

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन कट्टरपंथ से जुड़े ISIS के एक आतंकी मॉड्यूल से संबंधित दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। ठाणे के खडवली और मुंबई के कुर्ला इलाके से दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। कार्रवाई के दौरान उनके पास से महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह ऑपरेशन दो दिन पहले अंजाम दिया गया था और गिरफ्तार आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि इस आतंकी मॉड्यूल का संचालन ओडिशा से किया जा रहा था, जबकि इसके पीछे के मास्टरमाइंड सुरक्षा एजेंसियों की नजर में हैं।

इस बीच, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आरोपियों और उनके सहयोगियों के खिलाफ आपराधिक साजिश का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें:

‘फ्री एंड फेयर इलेक्शन’ की सिफारिश के बाद ICC से संपर्क करेगा बांग्लादेश

अमेरिकी एयरमैन को बचाने के लिए CIA ने ऐसे दिया ईरान को धोखा

आपदा से जूझ रहे अफगानिस्तान को भारत की मदद: राहत सामग्री की नई खेप भेजी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,516फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
309,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें