30 C
Mumbai
Sunday, April 19, 2026
होमन्यूज़ अपडेटआपदा से जूझ रहे अफगानिस्तान को भारत की मदद: राहत सामग्री की...

आपदा से जूझ रहे अफगानिस्तान को भारत की मदद: राहत सामग्री की नई खेप भेजी

Google News Follow

Related

हाल ही में आई बाढ़ और भूकंप से प्रभावित अफगानिस्तान के लोगों की सहायता के लिए भारत ने एक बार फिर मानवीय मदद का हाथ बढ़ाया है। भारत सरकार ने राहत सामग्री की एक नई खेप भेजी है, जिसमें जरूरी दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जैसवाल ने रविवार (5 अप्रैल)को जानकारी देते हुए कहा कि इस कठिन समय में भारत अफगानिस्तान के लोगों के साथ खड़ा है और हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि इस राहत सामग्री में किचन सेट, हाइजीन किट, प्लास्टिक शीट, तिरपाल, स्लीपिंग बैग सहित अन्य जरूरी सामान शामिल हैं। यह सहायता बाढ़ और भूकंप से प्रभावित लोगों की तत्काल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भेजी गई है।

प्रवक्ता ने कहा, “हाल ही में आई बाढ़ और भूकंप की वजह से अफ़गान लोगों को हो रही मुश्किल के इस समय में, भारत HADR (ह्यूमैनिटेरियन असिस्टेंस एंड डिज़ास्टर रिलीफ़) का सामान पहुँचा रहा है, जिसमें किचन सेट, हाइजीन किट, प्लास्टिक शीट, तिरपाल, स्लीपिंग बैग और भी बहुत कुछ शामिल है।”

उन्होंने आगे कहा,“भारत अफ़गानिस्तान के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है और इस मुश्किल समय में मानवीय सहायता और समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है।”

भारत लगातार अफगानिस्तान के लोगों को मानवीय आधार पर सहायता प्रदान करता रहा है। मौजूदा संकट के बीच भेजी गई यह नई खेप दोनों देशों के बीच मानवीय सहयोग और समर्थन की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकेत है।

यह भी पढ़ें:

रोजाना हलासन करने से चेहरे पर आता है नेचुरल ग्लो, स्किन बनती है साफ, चमकदार और हेल्दी

सिर्फ अनार नहीं, छिलका भी औषधीय, अतिसार-कब्ज में राहत देता

कांग्रेस के रिनिकी भुयान सरमा पर फर्जी आरोपों का पर्दाफ़ाश

अमेरिकी एयरमैन को बचाने के लिए CIA ने ऐसे दिया ईरान को धोखा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,176फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें