28.4 C
Mumbai
Thursday, November 5, 2026
होमन्यूज़ अपडेटउद्धव ठाकरे सरकार को आई अक्ल! पेट्रोल-डीजल पर से हटाया वैट 

उद्धव ठाकरे सरकार को आई अक्ल! पेट्रोल-डीजल पर से हटाया वैट 

Google News Follow

केंद्र सरकार ने शनिवार को ईंधन दरों में कटौती की।जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार की महाविकास अघाड़ी ने भी रविवार को पेट्रोल, डीजल पर से वैट घटाया। इससे पहले, जब केंद्र ने चार नवंबर 2021 में पेट्रोल पर पांच और डीजल पर दस रूपये के उत्पाद शुल्कों में कटौती की थी। लेकिन, उस समय ठाकरे सरकार ने पेट्रोल, डीजल के दाम घटाने से इंकार कर दिया था।  पर, इस बार राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के निर्णय के दूसरे दिन ही ईंधन के दामों में कटौती की।

महाराष्ट्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 2.08 रुपये और 1.44 रुपये प्रति लीटर की कमी की घोषणा की है। यह केंद्र द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः 8 रुपये और 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती के बाद आया है।

मालूम हो कि शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उत्पाद शुल्क में कटौती करने की घोषणा की थी। पेट्रोल पर 8 रुपये और जबकि डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कीमत में कमी की। इससे पेट्रोल की कीमत में 9.5 रुपये और डीजल की कीमत में 7 रुपये प्रति लीटर की कमी आएगी। वित्त मंत्री ने अपने ट्वीट में कहा था कि वह राज्य सरकारों से अपील करेंगी कि डीजल और पेट्रोल के दामों में कमी करें। जिससे जनता को महंगाई से राहत मिल सके।

ये भी पढ़े 

 

आजमगढ़ में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण कराने का आरोप, तीन लोग हिरासत में     

कुतुब मीनार परिसर की होगी खुदाई, एएसआई ने किया निरीक्षण 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें