32 C
Mumbai
Sunday, April 26, 2026
होमक्राईमनामानासिक BPO मामला: उत्पीड़न की पीड़िता का आरोप, “मामला छोड़ दो” कहकर...

नासिक BPO मामला: उत्पीड़न की पीड़िता का आरोप, “मामला छोड़ दो” कहकर दबाने की हुई कोशिश

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र के नासिक में एक TCS से जुड़े BPO से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन के मामले में एक नई पीड़िता सामने आई है। चौथी महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि उसकी बार-बार की गई शिकायतों के बावजूद न तो ठोस कार्रवाई की गई और न ही उसे सुरक्षा दी गई, बल्कि कंपनी के वरिष्ठ अधिकारीयों ने उसे मामला छोड़ देने की सलाह दी थी।

पीड़िता के अनुसार, जबरन धर्मांतरण मामले का आरोपी रज़ा मेमन के खिलाफ उसने कई बार मौखिक शिकायतें कीं थी, लेकिन हर बार उसकी शिकायतों को नजरअंदाज किया गया। उसने आरोप लगाया कि जब उसने मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया, तो HR और ऑपरेशनल मैनेजर अश्विनी चैनानी ने उससे कहा, “तुम क्यों चर्चा में आना चाहती हो? इसे जाने दो, मामला छोड़ दो।”

पीड़िता ने बताया कि मई 2023 में इंडक्शन ट्रेनिंग के दौरान रज़ा मेमन ने उससे संपर्क किया और निजी बातचीत शुरू करने की कोशिश की। उसने कथित तौर पर उसे माइक्रोसॉफ्ट टीम्स पर पहेलियों के जवाब देने को कहा और यह भी कहा कि यह बात हमारे बीच ही रहनी चाहिए।

शुरुआत में उसे यह व्यवहार असामान्य लगा, लेकिन नई कर्मचारी होने के कारण उसने शिकायत नहीं की। समय के साथ, उसने आरोप लगाया कि मेमन का व्यवहार और आक्रामक हो गया, वह उसका पीछा करता, जबरन बातचीत करता और अनचाहा शारीरिक संपर्क बनाने की कोशिश करता था।

पीड़िता के अनुसार, जून 2023 में जब उसने अपने क्वालिटी/ट्रेनिंग मैनेजर से शिकायत की, तो उसे बताया गया कि आरोपी का व्यवहार पहले भी “संदिग्ध” रहा है, और उसे सलाह दी गई कि वह कभी अकेली न रहे। टीम लीडर ने भी इसी तरह की सलाह दी, लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने के बाद आरोपी ने उसके खिलाफ अफवाहें फैलानी शुरू कर दीं और उसके निजी जीवन को लेकर झूठी बातें कही। उसने यह भी दावा किया कि उसके साथ शादी के बाद भी उत्पीड़न जारी रहा और आरोपी ने उसकी निजी जिंदगी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। फरवरी 2026 में जब उसने पति के साथ यात्रा के लिए छुट्टी मांगी, तो आरोपी ने कथित रूप से अनुचित सवाल किए, जैसे क्या वह हनीमून पर जा रही है और क्या वह शराब पीती है।

पीड़िता ने कार्यस्थल पर प्रतिशोधात्मक गतिविधियों का भी आरोप लगाया। उसके मुताबिक, आरोपी और उसके सहयोगियों ने सिस्टम सेटिंग्स में बदलाव कर उसके कॉल लोड को असामान्य रूप से बढ़ा दिया, जिससे उसे मानसिक रूप से परेशान किया जा सके। पीड़िता ने 19 मार्च की गुड़ी पाड़वा की एक घटना का भी जिक्र किया, जिसमें एक अन्य सहकर्मी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और बाहर चलने के लिए दबाव डालने का आरोप है।

लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने अब रज़ा मेमन, शाहरुख और अश्विनी चैनानी के खिलाफ औपचारिक कानूनी शिकायत दर्ज कराई है। मामला अब जांच के अधीन है और अधिकारियों द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:

HAL ने किया ₹10,000 करोड़ का निवेश: तेजस और हेलीकॉप्टर उत्पादन बढ़ाने की तैयारी

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 30 दिनों में ₹1783 करोड़ की वैश्विक कमाई

3,000 सैनिक, 5 जहाज तैनाती की अनुमति; भारत और रूस साझा करेंगे सैन्य अड्डे

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,132फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें