30.3 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमबिजनेसनोकिया ने भारत में लॉन्च किया 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

नोकिया ने भारत में लॉन्च किया 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

नोकिया X30 के 8 जीबी रैम+256 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 48,999 रुपए रखी गई है।

Google News Follow

एचमडी ग्लोबल ने भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन नोकिया एक्स30 लॉन्च किया है। कंपनी ने इस फोन को पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया था। अब करीब पांच महीने बाद कंपनी ने इस डिवाइस को भारत में पेश किया है। नोकिया X30 के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 48,999 रुपए रखी गई है। फोन का फ्रेम 100% रिसाइकिल एल्युमिनियम और बैक कवर 65% रिसाइकिल प्लास्टिक से बना है।

स्मार्टफोन क्लाउडी ब्लू और आइस व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ आता है। इस फोन का मुकाबला मार्केट में पहले से मौजूद OnePlus 10T और iQoo 9T से है। नोकिया एक्स30 5जी फोन 20 फरवरी से Amazon और Nokia.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के तहत, कंपनी अमेजन पर सभी ग्राहकों को 33W का नोकिया फास्ट वॉल चार्जर मुफ्त देगी। इसके अलावा कंपनी किसी भी स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है।

फोन के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 13MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5जी, वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.1 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। एचएमडी ग्लोबल ने इस स्मार्टफोन के लिए ओएस अपग्रेड पर 3 साल का वादा किया है।

ये भी देखें 

शेयरों की गड़बड़ी मामले में अडानी ग्रुप को मॉरीशस ने दी क्लीनचिट  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें