29.5 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमबिजनेसLIC प्रीमियम का भुगतान अब पेटीएम से

LIC प्रीमियम का भुगतान अब पेटीएम से

Google News Follow

एलआईसी ने अब अपने ग्राहकों को प्रीमियम भुगतान को और आसान कर दिया है। एलआईसी ने इसके लिए पेटीएम से हाथ मिलाया है। खबरों के मुताबिक भारतीय जीवन बीमा निगम ने डिजिटल पेमेंट के लिए पेटीएम को आधिकृत किया है। पहले एलआईसी का समझौता दूसरे पेमेंट गेटवे के साथ था। कंपनी को ज्यादातर पेमेंट अब डिजिटल माध्यम से मिलता है। कंपनी ने कहा है कि नए कॉन्ट्रेक्ट के तहत भुगतान प्रक्रिया सरल बनाई जाएगी।

ग्राहकों को पेमेंट के लिए अधिक विकल्प दिए जाएंगे। इसके लिए कंपनी पेमेंट चैनल के लिए अधिक बैंकों और वॉलेट्स के साथ समझौता करेगी। सूत्रों के मुताबिक, 17 पेमेंट प्लेटफॉर्म ने इसके लिए बोली लगाई थी, मगर पेटीएम ने बाजी मारी। पेटीएम के पास कई पेमेंट सेवाओं का अनुभव है, जो यूपीआई और कार्ड्स सेगमेंट में भी उसकी पकड़ मजबूत करता है। कोरोना वायरस के कारण एलआईसी में डिजिटल पेमेंट की रफ्तार तेजी से बढ़ी है। कंपनी को 60,000 करोड़ रुपये प्रीमियम डिजिटस माध्यम से हासिल होता है। इसमें बैंकों के जरिए होने वाला प्रीमियम शामिल नहीं है। एलआईसी की डिजिटल ट्रांजेक्शन की संख्या 8 करोड़ है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें