28.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमबिजनेसतैयारी: शुरू होने वाली है जिओ फ़ोन नेक्स्ट की प्री-बुकिंग, जानिए कब...

तैयारी: शुरू होने वाली है जिओ फ़ोन नेक्स्ट की प्री-बुकिंग, जानिए कब ?

Google News Follow

नई दिल्ली। रिलायंस जिओ जिओ फ़ोन नेक्स्ट स्मार्टफोन के जरिए भारतीय बाजार में अपनी गहरी पैठ बनाने के लिए तैयार है। एक रिपोर्ट के अनुसार इसी हफ्ते से जिओ फ़ोन नेक्स्ट की प्री -बुकिंग शुरू हो सकती है। कंपनी ने घोषणा की थी कि इसी साल गणेश चतुर्थी ( 10 सितंबर ) पर लांच किया जाएगा।

फोन की कीमत क्या होगी इस बारे में अभी पक्के तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता है। कंपनी ने 24 जून को हुई अपनी ऐनुअल जनरल मीटिंग में भी इस फोन की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी का यह फोन 5 हजार रुपये से कम की कीमत में मार्केट में एंट्री कर सकता है। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स यह भी दावा किया गया है कि फोन की कीमत 3500 रुपये हो सकती है। फोन में कंपनी गूगल के ऐंड्रॉयड ओएस का कस्टमाइज्ड वर्जन ऑफर करने वाली है।
इसमें गूगल असिस्टेंट के साथ एक बेहतर कैमरा ऐप भी मिलेगा। इस फोन में कंपनी गूगल ऐप्स के लाइट वर्जन जैसे क्रोम गो, कैमरा गो और डूओ गो ऑफर कर सकती है। फोन के हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। वहीं, लीक रिपोर्ट्स की मानें तो इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 215 दिया जा सकता है। फोन  3जीबी तक की रैम और 32जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज वेरियंट में आ सकता है। इस फोन में कंपनी 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले ऑफर कर सकती है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें