रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की दरें तय करने वाली समिति ने रेपो रेट बढ़ाने का सिलसिला शुरू करते हुए दर को 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.25% से 5.50% कर दिया। यह बढ़ोतरी 3 साल बाद हुई है। इससे पहले फरवरी 2023 में रेपो रेट में बढ़ोतरी हुई थी। भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक 5 अक्टूबर को शुरू हुई थी और आज यह फैसलों की घोषणा के साथ समाप्त होगी।
VIDEO | RBI MPC Meeting: Governor Sanjay Malhotra says, “The MPC also decided to change the stance to calibrated tightening by a majority of 4-2. I shall now briefly set out the rationale for these decisions. The MPC noted that the global context on account of geopolitical developments remains challenging. Nonetheless, the Indian economy has been strong and the economic momentum remains broad-based. Moreover, the economy is expected to remain resilient. It further observed, in light of the available data, that it is clear that inflation and its outlook are not as benign as they were last year. With headline CPI inflation expected to average almost 5.8 per cent in the next three quarters, including this, and core inflation projected at 4.4 per cent for this financial year.”
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) October 7, 2026
RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने घोषणा की है कि MPC ने वेस्ट एशिया में तनाव और महंगाई की चिंताओं के बीच रेपो रेट को 25 बेसिस पॉइंट्स बढ़ाकर 5.5% करने के पक्ष में वोट किया है। उन्होंने कहा, “बदलते मैक्रो-इकोनॉमिक और फाइनेंशियल हालात, घटनाक्रम और भविष्य के अनुमानों का विस्तार से आकलन करने के बाद, MPC ने सर्वसम्मति से LAF के तहत पॉलिसी रेपो रेट को 25 बेसिस पॉइंट्स बढ़ाकर 5.5% करने का फैसला किया। इसके परिणामस्वरूप, SDF रेट को एडजस्ट करके 5.25% और मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी रेट और बैंक रेट को 5.75% कर दिया गया है।”
महंगाई दर 4.4% रहने का अनुमान
RBI ने फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए भारत की महंगाई दर 4.4% रहने का अनुमान लगाया है। गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा, “अगली तीन तिमाहियों (मौजूदा तिमाही सहित) में हेडलाइन CPI महंगाई दर औसतन लगभग 5.8% रहने की उम्मीद है, और इस फाइनेंशियल ईयर के लिए कोर महंगाई दर 4.4% रहने का अनुमान है।”
यह भी पढ़ें-
