28.5 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमबिजनेसशेयर बाजार में भूचाल, जोमैटो के शेयरों में भारी गिरावट 

शेयर बाजार में भूचाल, जोमैटो के शेयरों में भारी गिरावट 

बीएसई सेंसेक्स 1,000 अंक टूटा  

Google News Follow

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के कारण आईटी और वित्तीय शेयरों में शुक्रवार को सेंसेक्स पहले 500 अंक गिरा, उसके बाद 1,000 अंक टूट गया। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 905.19 अंक या 1.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,016.76 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 270 अंक या 1.52 फीसदी गिरकर 17,340 पर आ गया।  तेजी बनी हुई थी लेकिन, सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

सेंसेक्स पैक में इंफोसिस 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ शीर्ष स्थान पर रहा, इसके बाद विप्रो, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम और बजाज फिनसर्व का स्थान रहा। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, जोमैटो के शेयरों में भी छह फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। दूसरी ओर, एनटीपीसी और नेस्ले इंडिया का शेयरधारकों को केवल  लाभ हुआ।

पिछले सत्र में, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 460.06 अंक या 0.79 प्रतिशत बढ़कर 58,926.03 पर बंद हुआ था। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 142.05 अंक या 0.81 प्रतिशत उछलकर 17,605.85 पर बंद हुआ। जनवरी में अमेरिकी उपभोक्ता कीमतों में ठोस वृद्धि के बाद बाजारों में रात भर अधिक आक्रामक रूप से बिकने के बाद एशियाई शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट आई।

हाल ही में जैमैटो शेयर बाजार में उतरी लेकिन उसके अच्छे दिन नहीं आ रहे है। जैमैटो के शेयर में इन्वेस्टर्स को यकीन नहीं  हो रहा है। शुक्रवार को शेयर मॉर्केट खुलने के बाद ही जैमैटो के स्टॉक की बिकवाली शुरू हो गई जिससे इसका स्टॉक 9 प्रतिशत के  नीचे गिर गया।

ये भी पढ़ें 

 

RBI ने लगातार 10वीं बार रेपो दर में नहीं किया बदलाव, जाने क्यों ?    

विद्यार्थियों के लिए खास है यह बजट ?  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें