TCS नासिक धर्मांतरण मामला: आखिर कौन है गिरफ्तार HR मैनेजर निदा खान, शिकायतों की अनदेखी के आरोपों की जांच

TCS नासिक धर्मांतरण मामला: आखिर कौन है गिरफ्तार HR मैनेजर निदा खान, शिकायतों की अनदेखी के आरोपों की जांच

TCS Nashik conversion case: Who is arrested HR manager Nida Khan? SIT probe into allegations of ignoring complaints

महाराष्ट्र के TCS नासिक से जुड़े BPO में कथित कार्यस्थल उत्पीड़न मामले में HR मैनेजर निदा खान को गिरफ्तार किया गया है। यह BPO इकाई टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) से संबद्ध है। पुलिस के अनुसार, निदा खान को 10 अप्रैल को हिरासत में लिया गया, जबकि इससे पहले वह कुछ समय तक फरार बताई जा रही थीं।

निदा खान (30) इस मामले में गठित विशेष जांच दल (SIT) की जांच के केंद्र में हैं। नासिक सिटी पुलिस द्वारा की जा रही इस जांच में उस पर आरोप है कि उसने महिला कर्मचारियों द्वारा की गई उत्पीड़न की शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई नहीं की।

महिला कर्मचारियों की शिकायतें अनसुनी?

जांच अधिकारियों के अनुसार, कई महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने लंबे समय से उत्पीड़न की शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन उन्हें या तो नजरअंदाज किया गया या दबा दिया गया। कुछ शिकायतकर्ताओं का यह भी कहना है कि उन पर चुप रहने का दबाव बनाया गया।

इन शिकायतों के आधार पर मुंबई नाका और देवळाली कैंप पुलिस स्टेशनों में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। जांच में यह भी सामने आ रहा है कि 2022 से जुड़ी कुछ शिकायतों पर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई थी।

POSH नियमों के उल्लंघन की आशंका

HR  मैनेजर के रूप में निदा खान की जिम्मेदारी कर्मचारियों की शिकायतों का निवारण करना और कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न (POSH) से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित करना था। ऐसे में उसके खिलाफ लगे आरोपों को गंभीर रूप से देखा जा रहा है। पुलिस गंभीर तौर पर जांच कर रही है कि क्या निदा खान ने शिकायतों जानबूझकर दबाया और लापरवाही बरती? साथ ही क्या यह धर्मांतरण और लव-जिहाद की किसी तरह संगठीत गतिविधियों का हिस्सा था?

जांच के दौरान पुलिस टीमों ने पुणे और नासिक में कई स्थानों पर तलाशी ली है, जहां निदा खान के निजी और पेशेवर संबंध बताए जा रहे हैं। अधिकारियों का मानना है कि यह मामला केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं हो सकता, बल्कि इसमें संस्थागत स्तर पर गतिविधियां हो सकती हैं।

निदा खान पर आपराधिक धमकी और महिला की मर्यादा भंग करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा, जबरदस्ती और दबाव से जुड़े अन्य आरोपों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल, SIT द्वारा पूछताछ जारी है और पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:

7 साल बाद भारत पहुंचा ईरानी कच्चा तेल; भारतीय जहाजों पर ‘कोई टोल नहीं’

पाकिस्तान यूएस-ईरान वार्ता की मेजबानी का बिल चुकाने में असमर्थ

अडानी एनर्जी सोल्यूशंस: कुडस-आरे के बीच 1,000 MW हाई वॉल्टेज डायरेक्ट करंट संचरण लिंक की शुरुवात

Exit mobile version