28.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटटेस्ला ने भारत में लॉन्च किया पहला चार्जिंग स्टेशन!

टेस्ला ने भारत में लॉन्च किया पहला चार्जिंग स्टेशन!

एलन मस्क के नेतृत्व वाली टेस्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा, "मुंबई के वन बीकेसी में टेस्ला का सुपरचार्जर अब लाइव हो गया है।"

Google News Follow
दुनिया की दिग्गज इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला ने सोमवार को भारत में अपना पहला चार्जिंग स्टेशन लॉन्च कर दिया है। अमेरिकी ईवी कंपनी ने बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के वन बीकेसी में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन शुरू किया है।

एलन मस्क के नेतृत्व वाली टेस्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, “मुंबई के वन बीकेसी में टेस्ला का सुपरचार्जर अब लाइव हो गया है।”

नए चार्जिंग स्टेशन में चार वी4 सुपरचार्जिंग स्टॉल (डीसी फास्ट चार्जर) और चार एसी डेस्टिनेशन चार्जर हैं।

टेस्ला के सुपरचार्जिंग स्टॉल 250 किलोवाट की अधिकतम चार्जिंग स्पीड प्रदान करेंगे, जिसकी कीमत 24 रुपए प्रति किलोवाट घंटा होगी, जबकि डेस्टिनेशन चार्जर 14 रुपए प्रति किलोवाट घंटा की दर से 11 किलोवाट तक की चार्जिंग प्रदान करेंगे।

इससे पहले जुलाई के मध्य में टेस्ला ने मुंबई के बीकेसी में देश का पहला शोरूम खोला था।

टेस्ला अपने चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के तहत सितंबर के अंत तक मुंबई में तीन और चार्जिंग स्टेशन खोलने की योजना बना रही है। ये  चार्जिंग स्टेशन नवी मुंबई, ठाणे और लोअर परेल में स्थापित किए जाएंगे।

इस कदम का उद्देश्य भारत की आर्थिक राजधानी में टेस्ला के प्रीमियम ग्राहकों को बढ़ावा देना और इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में वृद्धि करना है।

मौजूदा समय में टेस्ला का मॉडल वाई बिक्री के लिए भारत में मौजूदा है। मॉडल वाई के दो संस्करण हैं, जिसमें पहला लॉन्ग रेंज रियर-व्हील ड्राइव मॉडल है, जिसकी शुरुआती कीमत 67.89 लाख रुपए है और दूसरा रियर-व्हील ड्राइव मॉडल है जिसकी कीमत 59.89 लाख रुपए है।

दोनों मॉडलों को पूरी तरह से निर्मित इकाई (सीबीयू) के रूप में चीन की शंघाई गिगाफैक्ट्री से आयात किया जा रहा है। 2025 की तीसरी और चौथी तिमाही में डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद है।

बीकेसी में शोरूम के पास एक सर्विस सेंटर स्थापित करने के लिए, टेस्ला इंडिया मोटर एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड ने मुंबई के कुर्ला पश्चिम में 24,500 वर्ग फुट जगह भी लीज पर ली है।

 
यह भी पढ़ें-

मां बनने के बाद शुरुआती 45 दिन अहम, परहेज की क्यों दी जाती है सलाह?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें