29 C
Mumbai
Friday, February 27, 2026
होमबिजनेसइटली शहर में मिलता है दुनिया का सबसे महंगा पिज्जा

इटली शहर में मिलता है दुनिया का सबसे महंगा पिज्जा

पिज्जा की कीमत 9 लाख से ज्यादा

Google News Follow

Related

बात यदि आज की करें तो पिज्जा यह सबका पसंदीदा फूड माना जाता हैं। बड़े ही चाव से लोग इस फूड का मजा लेते हैं। इसी पिज्जा की बदौलत डॉमिनोज़ अपना अच्छा खासा व्यापार कर रही है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पिज्जा के बारे में बताएंगे जिसका दाम सुनकर आप दंग रह जाएंगे। इस पिज्जा का दाम इतना महंगा है कि इतने रुपयों में एक नई शानदार कार आ जाएगी। इटली के सालेर्नो शहर में मिलनेवाला पिज्जा जिसकी कीमत 9 लाख रुपए से भी ज्यादा है। यह पिज्जा इतना मंहगा क्यों है, इसमें क्या खास है। चलिए इस बारे में आपको बताते है।  

दुनिया के सबसे महंगे पिज़्जे का नाम लुई xiii है। बता दें कि यह पिज्जा आम पिज्जा जितना ही बड़ा है। हालांकि इस पिज्जा को तैयार करने का तरीका थोड़ा अलग है। इस पिज्जा के लिए एक सप्ताह पहले ऑर्डर करना होता है। वहीं इस पिज्जा को सिर्फ दो लोग ही खा सकते है। इस तरह की पिज्जा को कुछ चुनिंदा लोगों के लिए ही तैयार किया जाता है। इस पिज्जा को बनाने के लिए कार्बनिक अरब के आटे का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि बनाने से पहले इस आटे को तकरीबन 72 घंटे पहले गूँथ कर रखा जाता है। इसके बाद इस पर आस्ट्रेलिया की मरी नदी से लाए गए खास गुलाबी नमक को छिड़का जाता है। इस पिज्जा की ऊपरी परत भी काफी खास है। इसमें स्पेशल पनीर डाला जाता है। साथ ही इसमें सात तरीकों के चीज भी जाते हैं। इस पिज्जा की ऊपरी परत में तीन तरह से कैवियार (मछली के अंडो का अचार) डाला जाता है। 

पिज्जा को शैम्पेन सहित कई अन्य शानदार पेय पदार्थों के साथ परोसा जाता है। इसकी कीमत भी ज्यादा होती है। करीब तीन लाख के आसपास महंगी होती है। इसके साथ ही एक ढाई लाख रुपए की वाइन की बॉटल भी दी जाती है। हालांकि महंगी होने के बाद भी यह पिज्जा लोगों को खूब पसंद आती है। क्रिसमस और नए वर्ष के उत्सव के दौरान इस पिज्जा को काफी भारी तादात में लोगों द्वारा ऑर्डर किया जाता हैं।    

ये भी देखें 

आज सम्मान है,पर UPA के कार्यकाल में भारत की आर्थिक ग्रोथ रुक गई थी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,110फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें