27.6 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमबिजनेस'ब्लू टिक' सब्सक्रिप्शन शुरू कर रहा ट्विटर!

‘ब्लू टिक’ सब्सक्रिप्शन शुरू कर रहा ट्विटर!

प्रत्येक महीने आठ डॉलर का भुगतान करने पर मिलेगा ‘ब्लू चेक’ सेवा।

Google News Follow

ट्विटर की तरफ से खबर आ रही है कि वह अपने उपयोगकर्ताओं के लिए ब्लू टिक पाने की सेवा ‘ट्विटर ब्लू’ फिर से शुरू करने जा रही है। हालांकि, एक महीने पहले भी सोशल मीडिया कंपनी ने यह सेवा शुरू की थी लेकिन तब एकाएक कई फर्जी खाते बन जाने से उसे इस सेवा को निलंबित करना पड़ा था। जिनमें एलन मस्क के टेस्ला और स्पेसएक्स के भी फर्जी खाते थे।

ट्विटर ने बयान जारी कर कहा कि उपयोगकर्ता सोमवार से ‘ट्विटर ब्लू’ की सदस्यता खरीद सकेंगे जिसमें उन्हें ब्लू चेकमार्क के साथ-साथ विशेष सुविधाएं मिलेंगी। यह सेवा वेब उपयोगकर्ताओं को आठ डॉलर प्रतिमाह में और आईफोन उपयोगकर्ताओं को 11 डॉलर प्रतिमाह में मिलेगी। वहीं ब्लू चेकमार्क कंपनियों, सेलिब्रिटी, सरकारी प्रतिष्ठानों और पत्रकारों को इस मंच द्वारा सत्यापन के बाद सुविधा दिया जाएगा। 

बता दें कि वर्तमान समय में टेस्ला के सीईओ एलन मस्कट्विटर के नए मालिक हैं। एलन मस्क ने इस साल 13 अप्रैल को ट्विटर खरीदने का ऐलान किया था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को 54.2 डॉलर प्रति शेयर के रेट से 44 अरब डॉलर में खरीदने में खरीदने का ऑफर दिया था। वहीं 8 जुलाई को मस्क ने डील तोड़ने का फैसला किया था। इसके बाद ट्विटर ने मस्क के खिलाफ अमेरिकी कोर्ट में केस दायर किया। इस पर डेलावेयर की कोर्ट ने 28 अक्तूबर तक ट्विटर की डील पूरी करने का आदेश दिया। जिसके बाद अचानक मस्क ट्विटर के दफ्तर सिंक लेकर पहुंचे। फिर खबर आई कि मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण कर लिया है।

ये भी देखें 

500 नए एयरक्राफ्ट खरीदने की तैयारी में एअर इंडिया

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें