28 C
Mumbai
Thursday, April 2, 2026
होमबिजनेसविकास पुरोहित भारत में मेटा के ग्लोबल हेड बने

विकास पुरोहित भारत में मेटा के ग्लोबल हेड बने

दिसंबर 2022 में पुरोहित ने टाटा क्लिक से इस्तीफा दे दिया था।

Google News Follow

Related

टाटा क्लिक के पूर्व सीईओ विकास पुरोहित को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा ने भारत में ग्लोबल बिजनेस ग्रुप का हेड नियुक्त किया है। पुरोहित भारत के सबसे बड़े बिजनेस और एजेंसी इकोसिस्टम के साथ मेटा के काम को लीड करेंगे। कंपनी के की-बिजनेस वर्टिकल टीम्स, एजेंसी टीम्स और बिजनेस सॉल्यूशंस टीमें होंगी, जो उन्हें रिपोर्ट करेंगी। वहीं पुरोहित भारत में मेटा के ऐड्स बिजनेस के डायरेक्टर और हेड अरुण श्रीनिवास को रिपोर्ट करेंगे।

पुरोहित को टाटा क्लिक, अमेजन, रिलायंस ब्रांड्स, आदित्य बिड़ला ग्रुप और टॉमी हिलफिगर जैसी कंपनियों में सीनियर बिजनेस, सेल्स और मार्केटिंग रोल्स में 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। बड़े ब्रांड के साथ काम कर चुके विकास मेटा के लिए भारत में बड़े बिजनेस, विज्ञापनदाता और एजेंसियां के साथ मिलकर काम करेंगे। वे यहां बड़े ब्रांड के साथ मेटा के रिलेशन को मजबूत करेंगे। उनका फोकस कंपनी का रेवेन्यू बढ़ाने पर होगा।

बता दें कि पुरोहित ने आदित्य बिड़ला ग्रुप से अपने करियर की शुरुआत की और फिर रिलायंस ब्रांड्स में रिटेल का नेतृत्व किया। और फिर रिलायंस ब्रांड्स में रिटेल का नेतृत्व किया। साल 2016 से 2018 तक टाटा क्लिक में उन्होंने चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के तौर पर काम किया। इसके बाद साल 2018 में उन्हें प्रमोट कर टाटा क्लिक का सीईओ बना दिया गया था। वहीं दिसंबर 2022 में उन्होंने टाटा क्लिक से इस्तीफा दे दिया था।

ये भी देखें 

​Union Budget 2023:​ ​35 चीजें होंगी महंगी​!,​ ​ज्वैलरी​ ​​और​ ​प्लास्टिक तक​ ​शामिल​?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,942फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें