30 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमबिजनेसतो क्या अगले साल शुरू हो जाएगी 5जी सेवा, संचार मंत्री ने...

तो क्या अगले साल शुरू हो जाएगी 5जी सेवा, संचार मंत्री ने दिए संकेत   

Google News Follow

 संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी अप्रैल -मई में हो सकती है। उन्होंने आह सवाल के जवाब में कहा कि इससे जुड़ी रिपोर्ट ट्राई फरवरी या मार्च तक दे देगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दो -तीन सैलून में दूरसंचार नियामक संरचना बदलनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत के दूरसंचार क्षेत्र के विनियमन को सर्वश्रेष्ठ वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाना है और “इसलिए हम इसमें कई सुधार पेश करेंगे, ताकि भारत में विनियमन का वैश्विक मानक हासिल किया जा सके।” मंत्री ने 5जी नीलामी की समयसीमा को लेकर कहा कि नीलामी की संरचना पर ध्यान देने वाला भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) इस विषय पर विचार-विमर्श कर रहा है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि वे फरवरी के मध्य तक अपनी रिपोर्ट सौंप देंगे, शायद यह फरवरी के अंत तक भी हो, ज्यादा से ज्यादा मार्च में रिपोर्ट मिल जानी चाहिए। उसके तुरंत बाद, हम नीलामी करेंगे।”

अगले 25 साल में रेलवे को कैसा देखते हैं, इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रेलवे को लेकर लोगों की मानसिकता बदलनी है। रेल के विस्तार में सहयोगियों को बढ़ाना है। वैष्णव ने कहा कि बीते सात वर्षों से रेलवे समय पर चल रही है। इसमें सुधार आया है। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए नए कोच शामिल किए जा रहे हैं। किसानों और उनकी जरूरतों को पूरा करने की दिशा में काम हो रहे हैं। पीएम मोदी के विजन के अनुरूप रेलवे काम कर रहा है। रेलवे अपना कार्गो शेयर बढ़ाने पर काम कर रही है। गति शक्ति योजना से लाभ मिलेगा। रेलवे के निजीकरण के सवाल पर रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे में व्यापक सुधार के लिए प्राइवेट सेक्टर की मदद ली जा रही है, प्राइवेट सेक्टर में कुछ अच्छी चीजें हैं जिसे हमें अपनाना चाहिए।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें